फिरोजाबाद एत्मादपुर में संदीप शर्मा ने लगाई हैट्रिक, मनीषा बनीं कोषाध्यक्ष

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
एंकर/वीओ:- आगरा की एत्मादपुर तहसील में लेखपाल संघ के दिलचस्प चुनाव में संदीप शर्मा ने राजेंद्र बघेल को हराकर तीसरी बार अध्यक्ष पद की कुर्सी हासिल कर ली है। तो वही मनीषा शर्मा को कोषाध्यक्ष और राहुल वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। इस दौरान तहसील कर्मचारियों द्वारा विजई व चयनित लेखपालों का जोरदार स्वागत किया गया।
एत्मादपुर तहसील में लेखपाल संघ का चुनाव कराया गया जिसमें निर्विरोध रूप से राहुल वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष यादव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, फिरोज पाल को सचिव, रामेश्वर प्रसाद को उप सचिव, मनीषा शर्मा को कोषाध्यक्ष और राहुल आजाद को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए 4 आवेदन किए गए थे जिसमें से 2 लेखपालों ने अपने आवेदन वापस कर लिए चुनाव निवर्तमान अध्यक्ष संदीप शर्मा और लेखपाल राजेंद्र बघेल के बीच में हुआ जिसमें संदीप शर्मा ने राजेंद्र बघेल को 9 वोटों से हराकर अपनी तहसील अध्यक्ष पद को बरकरार करते हुए हैट्रिक लगाई। तो वही यह चुनाव वरिष्ठ लेखपाल विनोद पाल के नेतृत्व में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ…
Subscribe to my channel



