BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणक्राइमजॉब और करियरदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

1348.86 लीटर शराब, 32.105 किलो गांजा और 394.24 ग्राम स्मैक बरामद, फरवरी से अब तक 2132 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोसी क्षेत्र कुमार आशीष के निर्देशन में संचालित इस अभियान में आम लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। अभियान के तहत जारी हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 19 से 25 सितंबर तक चलाए गए अभियान के दौरान कुल 1348.86 लीटर अवैध शराब, 32.105 किलोग्राम गांजा, 394.24 ग्राम स्मैक तथा 895.6 लीटर अवैध कफ सिरप बरामद किया गया। इसके अलावा 11 मोटरसाइकिल, एक तीनपहिया वाहन, दो चारपहिया वाहन, तीन मोबाइल, दो पासबुक और 2 लाख 11 हजार 580 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

इस दौरान अवैध शराब के मामलों में 77 तथा सूखा नशा के मामलों में 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फरवरी से अब तक 2132 तस्कर गिरफ्तार:

पुलिस के अनुसार, फरवरी 2026 में अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कोसी क्षेत्र में नशा तस्करी के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई है। इस दौरान कुल 71,219.455 लीटर अवैध शराब, 4313.57 लीटर अवैध कफ सिरप, 6468.205 किलोग्राम गांजा तथा 8062.222 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है।

इसके अतिरिक्त 12,734 एमएल नशीला इंजेक्शन, 325 अद्धा नशीली टैबलेट, एक पैकेट सिरिंज, दो विदेश निर्मित पिस्टल, एक पिस्टल, छह देशी कट्टा, एक देशी मस्केट, तीन मैगजीन और 38 कारतूस बरामद किए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान 90 मोबाइल, 31 चारपहिया वाहन, एक नाव, एक ट्रक, तीन पासबुक, एक एटीएम कार्ड, लोहे की एक भट्ठी और चार इलेक्ट्रिक तराजू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 61 लाख 62 हजार 682 रुपये भारतीय मुद्रा तथा 27,570 रुपये नेपाली मुद्रा भी जब्त की है। अभियान के तहत अब तक कुल 2132 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

हेल्पलाइन पर दें नशा कारोबार की सूचना:

पुलिस उप-महानिरीक्षक कुमार आशीष ने आम लोगों से नशा मुक्त कोसी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से दी जा सकती है।

सूचना देने वाले व्यक्ति अवैध नशा कारोबारी का नाम, पता, कारोबार करने का स्थान तथा संभव होने पर फोटो या वीडियो भी उपलब्ध करा सकते हैं। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर एवं पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों की सूचना से नशा तस्करी के विरुद्ध विशेष उपलब्धि हासिल होगी, उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोसी क्षेत्र, सहरसा की ओर से उचित रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com