Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

50 हजार कर्ज देना महिला को पड़ा मंहगा

50 हजार कर्ज देना महिला को पड़ा मंहगा

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* 50 हजार कर्ज देना महिला को पड़ा मंहगा। कर्ज का पैसा वापिस मांगने पर महिला की जमकर की पिटाई। महिला जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से खबर आ रही है जहां आज 50 हजार कर्ज का पैसा वापिस करने को लेकर हुए विवाद में एक महिला को बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया।जख्मी महिला सदर अस्पताल में है भर्ती।घटना सदर थाना क्षेत्र के बाबा जी चौक वार्ड नं 15 की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
जख्मी महिला का नाम लीला देवी है जो सदर थाना क्षेत्र के बाबा जी चौक वार्ड नं 15 की रहने वाली बतायी जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार जख्मी महिला लीला देवी किशुनदास को 50 हजार रुपया कर्ज दिया था।आज जब 50 हजार वापिस करने को कहा ।इसी बात को लेकर दोनो में कहा सुनी हो गयी।उसके बाद किशुन दास और उनके पुत्र रोशन कुमार उक्त महिला की जमकर पिटाई कर दी।जिससे महिला जख्मी हो गया।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी महिला को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहां जख्मी महिला इलाजरत है।
वहीं जख्मी महिला की पुत्री सोनी कुमारी की माने तो मेरी माँ 50 हजार कर्ज दी थी किशुन दास को आज जब कर्ज का पैसा मांगने गयी तो उसी बात को लेकर मेरी माँ के साथ दोनो पिता पुत्र मारपीट करने लगा और मेरे साथ भी मारपीट किया।उन्होंने ये भी बतायी की मारपीट ऐसा किया कि मेरी माँ का जख्मी हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाये हैं।और पुलिस किशुन दास को हिरासत में लेकर थानां ले गयी है और उनका पुत्र रोशन कुमार फरार हो गया।
वहीं सदर थाना अध्य्क्ष श्री राम सिंह की माने तो मारपीट की घटना का मामला सामने आया है ।अवेदन अभी अप्राप्त है।एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।जांच की जा रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com