थाना अध्यक्ष के रवैये से नाखुश कई महिलाएं
थाना अध्यक्ष के रवैये से नाखुश कई महिलाएं

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* थाना अध्यक्ष के रवैये से नाखुश कई महिलाएं। DIG कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, ग्रामीणों का कहना- हमारे आवेदन पर नहीं करते कार्रवाई।
*एंकर :-* सहरसा जिले के कनरिया ओपी थानां अध्य्क्ष अमर ज्योति के रवैया से नाखुश दर्जनों महिलाएं और पुरुष आज शुक्रवार को डीआईजी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया।आवेदन देने आए महिलाएं थानां अध्य्क्ष पर अपराधी से सांठगांठ का लगा रही है आरोप और अपराधी के इशारे पर तंग तवाह और झूठा केस कर गलत तरीके से फंसाने का लगा रही है आरोप।तकरीबन सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं और पुरुष डीआईजी कार्यालय के बाहर नारे बाजी कर किया विरोध प्रदर्शन।
इस नारे बाजी और प्रदर्शन में बिमला देवी,मंटु देवी,मीना देवी,चंद्रकला देवी,गुंजन देवी ,रंभा देवी,मनोहर देवी,पवन देवी,रीना कुमारी,रूबी देवी,मंजुला देवी,जयमाला देवी,बेचनी देवी,कारी देवी,विनीता देवी,बिनोद यादव,ललन यादव,अर्जुन यादव,मनुज कुमार सहित कई ग्रमीण मौजूद थे।ग्रामीण महिलाएं और पुरुष डीआईजी से लेकर माननीय मुख्यमंत्री तक आवेदन की प्रतिलिपि देकर थानां अध्य्क्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं ग्रामीण महिला आरती कुमारी की माने तो थानां अध्य्क्ष अमर ज्योति कुमार पूरे माहौल खराब करके रखा है।अपराधी से मिला हुआ है।बिना पैसा लिए हुए केस नहीं करता है ।अपराधी सबका केस करता है हमलोग जब आवेदन देते हैं तो केस नहीं करता है।निर्दोष लोगों को झूठा केस कर फंसाया जाता है बड़ा बाबू के द्वारा।
वहीं ग्रामीण महिला रमिता देवी की माने तो बड़ा बाबू रात को आता है और तंग तवाह करता है।झूठा केस कर गांव वाले को तंग करता रहता है।अपराधी से सांठगांठ रखकर लोगो को फंसाने का काम करता है।यही प्रशासन का काम है।
इस बाबत जब कनरिया ओपी थानां अध्य्क्ष अमर ज्योति से मोबाइल पर जानकारी लेने की कोशिस किये तो वो मोबाइल उठाना मुनासिब नहीं समझे।

Subscribe to my channel


