Breaking

सहरसा बिहार प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों से कराया जा रहा मजदूरी, वीडियो वायरल। सहरसा में स्कूल में ईंट बालू फेंकते दिखे बच्चे, श्रम अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश।

प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों से कराया जा रहा मजदूरी, वीडियो वायरल। सहरसा में स्कूल में ईंट बालू फेंकते दिखे बच्चे, श्रम अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां शिक्षा के मंदिर में बच्चों की पढ़ाई के जगह प्रधानाचार्य के द्वारा बच्चों से मजदूरी करवाते दिख रहे हैं।जिसका वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।यह वायरल वीडियो बीते 25 जनवरी बुधवार का बताया जा रहा है।इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्कूल के प्रधानाचार्य के द्वारा बच्चों सब से ईंट फेंकवा रहा है और साथ ही साथ स्कूल परिसर में रखा हुआ बालू को भी तगार में लेकर ट्रेक्टर के डाला पर फ़ेंकवाते हुए नजर आ रहे है।इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्कूल के प्रधानाचार्य कितने सजग है बच्चों को शिक्षा देने के लिए।
जानकारी हो कि प्रधानाचार्य का नाम बुद्धदेव पासवान है और और जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड के सहसोल पंचायत वार्ड नं स्थित प्रथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर में पदस्थापित है।इस विद्यालय में स्कूल की चारदीवारी का कार्य चला था।चारदीवारी का कार्य पूरा होने के बाद जो ईंट और बालू बचा हुआ था उस समान को बच्चो के द्वारा फ़ेंकवाया जा रहा था।जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर आर डी डी जयशंकर ठाकुर ने बताया कि बच्चों से काम करवाया जा रहा है। वीडियो की जांच कर विधि संवत कार्यवाही की जाएगी।
वहीं बच्चो के द्वारा स्कूल में बाल मजदूरी करवाने को लेकर श्रम अधीक्षक प्रफुल कुमार पटेल ने कहा कि अगर बाल श्रम के द्वारा मजदूरी करवाया जा रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने ये भी कहा कि बाल श्रम कानून सबके के लिए सामान्य है।

anupam

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com