Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद

गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद। बदमाशों ने लाठी-डंडे से 2 युवक को पीटा, दोनों अस्पताल में भर्ती। गोलीबारी की भी बात कही।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर आ रही है जहाँ बीते देर शाम गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद में हुई बकझक में लाठी डंडे से पीटा उसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी।गोली एक युवक को कान के बगल में लगते हुए बाहर निकल गयी।जिससे युवक गंभीर अवस्था में जख्मी हो गया वहीं दूसरा युवक भी लाठी डंडे के मारपीट में जख्मी हो गया।उसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए भाग गया।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी दोनो युवक को नजदीक के सिमरीबख्तियारपुर अस्पताल ले गया।जहाँ डॉ ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।जहाँ दोनो जख्मी इलाजरत है।घटना सहरसा जिले के कनरिया ओपी थानां क्षेत्र के इजराहा चौक के पास की बतायी जा रही है।
वहीं जख्मी युवक अमित कुमार की माने तो हम और दोस्त बिट्टू कुमार दोनो आदमी बाइक से जा रहे थे इजराहा।उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक साइड मंगा और रोकने के लिए कहा।जब हमलोग साइड दे दिए उसके बाद वो लोग हमको रोका उसके बाद गाली गलौज कर मारपीट करने लगा।उसीमें एक बदमाश बोला गोली मार दो।उसके बाद दीपक और नीतिश नामका लड़का जो था दोनो गोली चला दिया।गोली मेरे कान के बगल में लगते हुए बाहर निकल गयी।उसके बाद हम गिर गए।उसके बाद मेरे दोस्त बिट्टू कुमार पर भी फायर किया और उसके साथ भी मारपीट किया।अभी हम दोनों सदर अस्पताल में भर्ती हैं।
वहीं कनरिया ओपी थानां अध्य्क्ष अमर ज्योति कुमार ने टेलीफोनिक वार्ता के दौरान बताया कि स्थल निरीक्षण किया गया है।कहीं गोली की घटना की बात सामने नहीं आ रही है।स्थस्नीय लोगों के द्वारा बताया गया है कि मारपीट में दो युवक जख्मी हुआ है।जो सहरसा में इलाजरत है।परिजनों के द्वारा आवेदन अप्राप्त है।आवेदन मिलने के उपरांत विधि सवंत कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com