Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बाँदा: तेज रफ्तार बाइक सवारों ने सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को टक्कर मार किया जख्मी,हुई मौत।

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा जिले के नरैनी तहसील के करतल चौकी क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत रगौली भटपुरा निवासी राजू पुत्र झलारू कुशवाहा उम्र (65) खेतों से चारा काटकर घर लौट रहा था तभी वह रास्ते में बने प्राथमिक विद्यालय के नजदीक आराम करने को बैठ गया तभी करतल से रगौली को आई एक तेज रफ्तात बाइक उन पर चढ़ गई।स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार नशे में लग रहे थे।बाइक की टक्कर से राजू गम्भीररूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु परिजन आनन- फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।कानपुर पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गई।मृतक के दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है।बुजुर्ग की मौत के बाद पत्नी रानी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

बाइट-छोटा (मृतक का रिश्तेदार)

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com