Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

भीषण ट्रेन हादसा होते होते टला

भीषण ट्रेन हादसा होते होते टला

Spread the love

भीषण ट्रेन हादसा होते होते टला..

ब्यूरो चीफ सुभाष जी सहरसा बिहार

: खबर सहरसा से हैं जहां सहरसा जंक्शन से पाटलिपुत्रा को जाने वाली जनहित एक्सप्रेस ट्रेन भीषण दुर्घटना की शिकार होने से बाल-बाल बच गई. चलती ट्रेन के दौरान कोच का हुक टूट जाने से दो भागों में ट्रेन बंट गया. और जिसके कारण सिमरी बख्तियारपुर – कोपरिया स्टेशन के बीच दो भागों में ट्रेन की बोगियां पटरी पर दौड़ती रह गई और कुछ दूर जाकर अलग-अलग जगहों पर दो भाग में ट्रेन रुक गई जिसके बाद ट्रेन की आगे का हिस्सा कोपरिया स्टेशन ले जाया गया. वहीं ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि देर रात्री सहरसा से 11: 20 pm में ट्रेन पाटलिपुत्रा जाने के लिए खुली थी और सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन होते हुए कोपरिया स्टेशन पहुँचने वाली ही थी कि इसी दौरान कोपरिया स्टेशन से पहले चलती ट्रेन में सिलिपर कोच का हुक टूट गया जिस कारण पूरी ट्रेन दो भागों में बंट गई. जिसके बाद सफर कर रहे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. गनीमत रही कि भीषण कुहासा के कारण ट्रेन की रफ्तार धीमी थी जिसके कारण ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ से भीषण रेल हादसा होते-होते टल गया. हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है.

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com