Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

भारी मात्रा में कछुआ गिरफ्तार हुआ

भारी मात्रा में कछुआ गिरफ्तार हुआ

Spread the love

भारी मात्रा में कछुआ गिरफ्तार हुआ

ब्यूरो चीफ सुभाष जी सहरसा बिहार

सहरसा रेल पुलिस ने भारी संख्या में जिंदा कछुआ को बरामद किया है यह कछुआ नई दिल्ली से सहरसा आने वाली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद की गई है जहां ट्रेन के बोगी में लावारिस अवस्था में रेल पुलिस को यह कछुआ दिखाई दिया कपड़ों में बांधकर कछुआ की तस्करी की जा रही थी । वही रेल अधिकारियों की माने तो नई दिल्ली से सहरसा आने वाली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन रात्रि के समय सहरसा पहुंची ट्रेन के पहुंचने के बाद आरपीएफ की टीम हर एक बोगियों की तलाशी ले रही थी इसी दरमियान ट्रेन के एक बोगी में कई कपड़ों में बांधकर जिंदा कछुआ को बोगी से बरामद किया गया जब कछुआ की गिनती की गई तो 185 की संख्या में जिंदा कछुआ पाया गया। जानकारी रेल पुलिस ने वन विभाग को दिया जहां वन विभाग के टीम सहरसा स्टेशन पहुंची और उसे अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। वन विभाग के डीएफओ रविंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि रेल पुलिस द्वारा यह सूचना दी गई कि अधिक संख्या में जिंदा कछुआ को बरामद किया गया है। सात बोरा में रखे गए जिंदा कछुआ को जप्त किया गया है। यह भारतीय काला कछुआ है। सभी एक ही प्रजाति के हैं प्रथम दृष्टि यह तस्करी का ही मामला सामने आ रहा है। लेकिन यह पहली बार ऐसी सूचना आई है कि इतनी संख्या में कछुआ का तस्करी होकर आया है।
कछुआ के तस्कर है जो गलत ट्रेन में इसे रख दिया गया है। क्योंकि संभवत इसकी तस्करी अधिकांश उत्तर प्रदेश इलाके में ही होती है। वन विभाग इसकी अनुसंधान कर रही हैं।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com