Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

कानपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

Spread the love

कानपुर

कानपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर में बड़ा हादसा हु आ है।यहां भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 22 लोगों की मौत हो गई,जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे।मुंडन कराने के बाद वापस लौट रहे ट्रैक्टर सवार ट्राली सहित हादसे के बाद पानी भरे खंती में जा गिरे।घटना से भयंकर चीख पुकार मच गई। आधे घंटे तक ट्राली बाहर नहीं निकाली जा सकी।इससे पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है। वहीं अभी भी शवों को बाहर निकाला जा रहा है।घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया जा रहा है।पुलिस ने आसपास से 15 एम्बुलेंस मंगाई गई हैं।डीएम और एडीजी भी भीतरगांव के लिए रवाना हो गए हैं।मौके पर पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्राली में लगभग 50 लोग सवार थे। 25 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com