बाँदा बुंदेलखंड के लाल ने राजस्थान में किया कमाल, मिला पुरस्कार

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

अतर्रा—-बुंदेलखंड के लाल द्वारा दूसरे प्रांत में तालाब, नदियों को बचाने के लिए लगातार किए गए प्रयास पर राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह पर उप जिलाधिकारी डॉ नवनीत कुमार ने प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया l
मूल रूप से तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तेंदुरा गांव निवासी सुरेश रैकवार पिछले 22 वर्षों से जल संरक्षण के लिए राजस्थान में जल पुरुष राजेंद्र सिंह के साथ तरुण भारत संघ में कार्य कर रहे हैं l सुरेश रैकवार को यह सम्मान कोरोना काल में अलवर जिले में तरुण भारत संघ के निदेशक मौलिक सिसोदिया के निर्देश में कोरोना मरीजों को मेडिकल केयर किट वितरण, राशन किट वितरण, असहाय गरीब विधवा महिलाओं आजीविका प्रबंधन हेतु उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया है l तरुण भारत संघ के निदेशक मौलिक सिसोदिया ने कहा कि तरुण भारत संघ के वरिष्ठ साथी सुरेश रैकवार को अलवर जिला प्रशासन राजस्थान के द्वारा सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित होने पर तरुण भारत संघ परिवार गर्व महसूस कर रहा है l
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान के थानागाजी मुख्यालय में आयोजित समारोह पर उप जिलाधिकारी डॉ नवनीत कुमार ने प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया है l

Subscribe to my channel



