Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सदर अस्पताल सहरसा में डॉक्टर गार्ड और कर्मचारियों का शराब पीते वीडियो हुआ वायरल

सदर अस्पताल सहरसा में डॉक्टर गार्ड और कर्मचारियों का शराब पीते वीडियो हुआ वायरल

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* सदर अस्पताल सहरसा में डॉक्टर गार्ड और कर्मचारियों का शराब पीते वीडियो हुआ वायरल।

*एंकर :-* बिहार में शराबबंदी कानून लागू है ऐसे में सदर अस्पताल सहरसा में शराबबंदी कानून का धज्जी उड़ाया जा रहा है क्या गार्ड, क्या कर्मचारी और क्या डॉक्टर सभी शराबबंदी कानून को सदर अस्पताल में ठेंगा दिखाने का काम कर रहे हैं।ऐसा ही एक विडीयो सामने आया है जिसमें शराब के नशे में धूत सदर अस्पताल में सुरक्षा के दृष्टि से तैनात गार्ड को गिरते पड़ते देखा जा रहा है।वहीं गाड़ी से शराब के नशे में भाग रहें डॉक्टर के गाड़ी का और डॉक्टर का विडीयो बनाया जा रहा था।इस दौरान डॉक्टर के लोगों द्वारा मोबाईल छीनने का मामला भी देखने को मील रहा है। तो वहीं पीले शर्ट में तो युवक दिख रहा है वो भी सदर अस्पताल का कर्मचारी है जो शराब के नशे में है।हालांकि इस बाबत अभी किसी अधिकारी का बयान सामने नही आया है। इस बाबत वीडियो बनाने वाले जिला परिषद प्रतिनिधि की माने तो एक बच्चे का तबियत खराब था। जिसका परिजन फोन किया जो बच्चा का पर्ची बच्चा वार्ड में बंद है। कोई डॉक्टर नही है और इमर्जेंसी में बीना पर्ची का नही देख रहा है। जिसके बाद अस्पताल पहुंचे तो पता चला कुछ देर पहले फिल्मी गाना बजाकर डॉक्टर शराब पी रहे थे। और अब गाड़ी स्टार्ट कर जा रहे हैं।जब गाड़ी के पास पहुंचे तो शराब के नशे में धूत गार्ड गिर पड़ रहा था। पुलिस को फोन किया गया।उसके बाद जब विडीयो बनाया गया तो मोबाईल छीन लिया गया। फीर डॉक्टर और गार्ड फरार हो गया। वहीं एक और कर्मचारी जो अस्पताल में था वो भी शराब के नशे में था। जिससे शराब पीने का सवाल किया गया तो अपने परिजन को पांच महिला लेकर अस्पताल आने की बात कह जाति सूचक का आरोप लगाया गया। हालांकि मामला तक़रीबन ढाई तीन बजे सुबह की है। डॉक्टर और गार्ड फरार है जिसके बाद इस बाबत सदर अस्पताल प्रशासन का अब तक कोई बयान सामने नही आया है न ही शराब पीने की कोई पुष्टि हुई है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com