Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

11 अप्रैल को धरना प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी पीड़ा बताई जाएगी : डॉ महेश बघेल

11 अप्रैल को धरना प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी पीड़ा बताई जाएगी : डॉ महेश बघेल

Spread the love

11 अप्रैल को धरना प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी पीड़ा बताई जाएगी : डॉ महेश बघेल

आगरा। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ,उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशन पर जनपद आगरा के कर्मचारी शिक्षक- संयुक्त मोर्चा और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक तैयारी बैठक / गेट मीटिंग उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नगर निगम आगरा के कार्यालय में संपन्न हुई।

इस बैठक की अध्यक्षता कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष डॉ महेश बघेल ने की। वहीं, राज्य कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिला सचिव विनोद इलाहाबादी ने बताया कि इस बैठक में निकाय कर्मचारीयों के साथ स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्ग के पदाधिकारी गण व सदस्यगण उपस्थित रहे। इसके अलावा सिचाई विभाग परिवहन विभाग,वन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, प्रमुख विभागों के कर्मचारी गण उपस्थित रहे। जिन्होंने पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और आगामी 11 अप्रैल को कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा जनपद शाखा आगरा के द्वारा दिए जाने वाले ज्ञापन कार्यक्रम को जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से यूपी के मुख्यमंत्री जी एवं प्रधानमंत्री जी को देने के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कर्मचारीयों ने अपनी अपनी सहमति दी।

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी, राजकुमार विद्यार्थी, योगेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र वार्ष्णेय, सुमित चौहान, शरद थनवार, बोबी नरवार, मनीष चौहान, राजेश चौहान, रेशम सिंह चाहर, लोकेश परिहार, शनी चौहान, राजेश चौहान, विकास चोटिला, विष्णु गहलोत, श्याम पाथरे, दुर्गेश चौधरी, केशव चौहान, अजय गुप्ता, विनोद सिद्धार्थ, सिचाई संघ से विजय कसाना, अनिल मुद्ग़ल, नेत्र परीक्षण संघ से केके लवानिया, मुन्ना लाल, गालव से टीबीडीटीसी संघ से मनकेश्वर शर्मा आदि के साथ ही विभिन्न विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे और मंच का संचालन उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार विधार्थी ने किया तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी और जिला मंत्री अजय शर्मा ने 11अप्रैल के धरने को सफल बनाने के लिए सभी से ज़्यादा से ज़्यादा कर्मचारियों आने के लिए प्रोत्साहित किया।

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com