Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

टूंडला-अग्निपथ भर्ती के विरोध को लेकर एसएसपी ने किया स्टेशन का निरीक्षण

टूंडला-अग्निपथ भर्ती के विरोध को लेकर एसएसपी ने किया स्टेशन का निरीक्षण

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

टूंडला,। अग्निपथ भर्ती को लेकर जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन को लेकर रेलवे के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौ. मुश्ताक ने रविवार को रेलवे स्टेशन टूंडला का निरीक्षण किया और अधीनस्तों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

अग्निपथ भर्ती को लेकर जगह-जगह युवाओं का प्रदर्शन चल रहा है युवा अधिकतर रेलवे को ही अपना निशाना बना रहे हैं। यही कारण रहा कि रविवार को एसएसपी रेलवे मौ. मुश्ताक ने टूंडला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अपने अधीनस्तों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि किसी को भी रेल को छति पहुंचाने का अधिकार नहीं है यदि कोई ऐसा करता है तो विभिन्न धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इस मौके पर डीटीएम टूंडला जे संजय कुमार, आरपीएफ थाना प्रभारी अमित चौधरी, थाना प्रभारी जीआरपी योगेन्द्र यादव, एसएसआई रईस अहमद आदि उपस्थित रहें।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com