Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

पूर्व जनपद न्यायाधीश ने गरीबों को बांटे कंबल

पूर्व जनपद न्यायाधीश ने गरीबों को बांटे कंबल

Spread the love

पूर्व जनपद न्यायाधीश ने गरीबों को बांटे कंबल

मंडल प्रभारी गंगाप्रसाद करवरिया

चित्रकूट ‌ ।अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा चित्रकूट संगठन द्वारा चित्रकूट ब्लॉक के भसौंधा गांव में 50 गरीब असहाय दिव्यांग जनों को ठंड से बचाव के लिए कंबल बांटे गए। पूर्व जिला न्यायाधीश दिलीप सिंह यादव अध्यक्ष विशेष लोक अदालत चित्रकूट के कर कमलों से कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे । उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा ईश्वरीय सेवा के बराबर मानी जाती है, हर सक्षम व्यक्ति को गरीब असहाय व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए कोई भी पर्व हो, ठंड हो, बरसात हो यदि गरीब किसी अभाव से ग्रस्त है जरूरतमंद है तो उसकी मदद के लिए सक्षम व्यक्तियों को आगे बढ़कर हाथ बढ़ाना चाहिए, गरीबों की सेवा करने से आंतरिक खुशी की अनुभूति होती है। उन्होंने कंबल वितरण के लिए यादव महासभा के पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए आगे भी सेवा कार्य जारी रखने की सलाह दी। कंबल वितरण के समय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष रामौतार यादव जनपद न्यायालय के पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी केशव प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com