Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद प्रयागराज मण्डल के होने वाली डिवीज़नल काउन्सिल की बैठक मे कर्मचारियो से संबन्धित बुनियादी समस्याओ के बारे वार्ता

प्रयागराज मण्डल के होने वाली डिवीज़नल काउन्सिल की बैठक मे कर्मचारियो से संबन्धित बुनियादी समस्याओ के बारे वार्ता

Spread the love

दिनांक 06/02/2023 को प्रयागराज मण्डल के होने वाली डिवीज़नल काउन्सिल की बैठक मे कर्मचारियो से संबन्धित बुनियादी समस्याओ के बारे वार्ता एंव चर्चा की गयी जो कि निम्न प्रकार है :

शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने कहा कि नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी मारन्टीड पेंशन बहाल की जाय।
2) रेलों का निजीकरण एवं उत्पादन इकाइयो का निगमिकरण करना बंद किया जाए
3) रेलवे की परोहरों को न बेचा जाय।
4) रोके गये डीए/ डीआर का शीघ्र भुगतान किया जाय ॥
5) पदों का सरेण्डरिंग न किया जाय व रिक्त पड़े सभी पदा को भरा जाय
6) ग्रेड पे 1800 के कर्मचारियों को बेहतर ग्रेड में दिया जाय।
7) ट्रैक मेन्टेनरो के प्रोन्नति के लिए अन्य विभागों/कोटियों में जाने का मार्ग प्रशस्त किया जाय।
8) ट्रैक मेन्टेनरों के साथ ड्यूटी पर होने वाले अत्याचार पर रोक लगाई जाय व संरक्षा नियमों के तहत ही उनसे ड्यूटी ली जाय।
9) ड्यूटी के दौरान गाड़ी की चपेट में आकर कर्मचारियों के मरने की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी को दण्डित किया जाय।
10) लाइन पर कटे मरे जानवरों व मृत व्यक्ति के शवों को उठाने के लिए एन.सी.आर.एम.यू. की स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में लिये गये निर्णयानुसार अनायास ट्रैक मेन्टेनरों को न लगाया जाय।
11) रनिंग कर्मचारियों हेतु एच.ओ. ई. आर के नियम का कड़ाई से पालन किया जाय।
12) रिस्क व हार्ड ड्यूटी एलाउन्स का लाभ संस्ता कोटि के सभी कर्मचारियों को दिया जाय।
13) सिंगनल व टेलीकॉम विभाग के कर्मचारियों को सेफ्टी शूज की आपूर्ति की जाय।
14) टिकट चेकिंग कर्मचारियों का आवधिक स्थानान्तरण करना बन्द किया जाय।
15) कर्मचारियों के रेल आवासों को विस्थापन से पहले रेल आवास उपलब्ध कराया जाय।
16) टीआरडी विभाग के कर्मचारियों को वर्दी भत्ता का लाभ देना सुनिश्चित किया जाय।
17) लोको रनिंग कर्मचारियों के लिए प्रयागराज ज० व छिवकी लॉबी पर बैठने की व्यवस्था की जाय।
18) गार्ड ड्यूटी पर नियोजित किये जाने वाले सहायक लोको पायलटों को कि. मी. भत्ता का लाभ गार्डो के समान दिया जाय किलोमीटर को पदोन्नति में जोड़ा जाय।

इस मीटिंग मे मुख्य रूप से श्री बलराम , केपी सिंह , अमित पाल सिंह, सरदार सिंह .जय किशन अजवानी , कैलाश चन्द्र , मनोज मीना ,शैलेश वर्मा . रोशन लाल , सुनील कुमार , संतोष कुमार सुमन , प्रवीण यादव , संतोष कुमार , कृष्णा मीना व दीपक कुमार शर्मा मौजूद रहे |

फिरोजाबाद से अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com