चित्रकूट भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज

चित्रकूट जनपद में आज जिला कांग्रेस कार्यालय कर्वी चित्रकूट में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडे की अध्यक्षता में मनाई गई सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव जी के चित्र पर रंजना पांडे ने पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया इसके उपरांत उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित उनको याद किया रंजना बराती लाल पांडे ने कहां पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी संचार क्रांति के जनक थे साथ ही कंप्यूटर पंचायती राज व्यवस्था अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर उनका महत्वपूर्ण योगदान था स्वर्गी राजीव जी ने भारत देश को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा काम किया है नौजवानों को मताधिकार का अधिकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था समृद्ध करने के लिए नवोदय विद्यालयो की स्थापना मिजो शांति समझौता दल बदल कानून असम समझौता दलित अत्याचार निवारण अधिनियम इंद्रा अवाश योजना आदि कई महत्वपूर्ण निरणय उनके द्वारा लिए गए हम सभी को ऐसे महापुरुष को हम नमन करते है और आज हम सब लोग संकल्प ले की उनके बताए मार्ग में चल कर देश के प्रगति एवं कांग्रेस को मजबूत के लिए काम करे आज जिस तरह से देश में लोकतंत्र कुचला जा रहा है उसको बचाने के लिए हम सब एक जुट होकर लड़ाई लड़े इस मौके पर अनिल गुप्ता जिला सचिव जमुना शुक्ला विजय मणि त्रिपाठी चुनबाद प्रशाद प्रजापति शिवगुलाम वर्मा ओम प्रकाश गुप्ता पुरषोत्तम यादव आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel

