Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

जिलाधिकारी फिरोजाबाद रवि रंजन के निर्देश पर बाउंड्री संबंधी विवाद को निस्तारित कराया

जिलाधिकारी फिरोजाबाद रवि रंजन के निर्देश पर बाउंड्री संबंधी विवाद को निस्तारित कराया

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

जिलाधिकारी फिरोजाबाद रवि रंजन के निर्देश पर आज रुधऊ
मुस्तकिल में राजस्व टीम व विकास विभाग की टीम द्वारा विद्यालय के बाउंड्री संबंधी विवाद को निस्तारित कराया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुध ऊ मुस्तकिल की बाउंड्री बनने पर गांव के किसानों द्वारा काफ़ी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था ।यह मामला लगभग 6 माह से चल रहा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी टूंडला सतेन्द्र सिंह ने तहसीलदार टूंडला डॉक्टर संतराज सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को विधिवत सुना तत्पश्चात पैमाइश कर निस्तारण कराया। विद्यालय गाटा 634 रकबा 4.102 हेक्टेयर में 6300वर्ग फीट पर बनी है। निस्तारण से सम्बन्धित किसान पूर्णतया संतुष्ट हैं। मौके पर पीडी प्रदीप पांडे भी उपस्थित रहे इसके साथ एडीओ आईएसबी टूंडला लेखपाल अजीत कुमार तथा ग्राम वासी उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com