नीरज बबलू बोले-राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जाते-जाते किया पाप
नीरज बबलू बोले-राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जाते-जाते किया पाप

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* नीरज बबलू बोले-राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जाते-जाते किया पाप। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों का एनकाउंटर करने वाली पुलिस को देंगे 10 लाख।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज शुक्रवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू नयाबाजार स्थित अपने निज आवास पर प्रेस वार्ता किया।प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने राजपूत करनी सेना के रस्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर कोंग्रेस सरकार पर जमकर बरसे।
उन्होंने कहा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या एक बड़ा मामला है देश के लिए।वो देश के करनी सेना के रस्ट्रीय अध्यक्ष थे ।मुझे लगता है ये बहुत बड़ा अपराध हुआ है।और ऐसे घटना में अपराधियों का सीधे इनकाउंटर होना चाहिए।जिस तरह से उन्हें पिछले एक साल से थ्रेट मिल रहा था उसका ऑथेंटिक लेटर जो सरकारी चिट्ठी होती है वो भी मेरे मोबाइल में है वो गोपनीय होता है वो लेटर मैं आपको दिख नहीं सकता हूँ।लेकिन ये कन्फर्म जानकारी है कि पिछले एक साल से उन्हें थ्रेट मिलता था।लेकिन कोंग्रेस की सरकार उन्हें कोई सुरक्षा देने का काम नहीं किया।ये काफी दुःखद और चिंता जनक है।
उन्हहोने ये भी कहा मुझे लगता है कोंग्रेस जाते जाते एक बहुत पाप करके गई है।और जो भी अपराधी गैंग जो सोशल मीडिया पर देख रहे हैं और बता रहे हैं कि गहलोत जी के बेटे को इसका कमीशन जाता था इंस्टॉर्शन का कमीशन जाता था।ये तमाम चीज की जांच होनी चाहिए सीबीआई की जांच होनी चाहिए।और अपराधियों को उत्तरप्रदेश की तरह इनकाउंटर होनी चाहिए।जब नई सरकार की गठन होगी तो हम जाकर वहां मुख्यमंत्री से मिलेंगे बिहार की तरफ से और कहेंगे भी ऐसे अपराधियों का इनकाउंटर हो ताकि देश में इसका एक स्वास्थ मेसेज जाय।और जो भी पुलिस कर्मी ऐसे हत्यारो का इनकाउंटर करेगा वैसे पुलिस कर्मी को मैं अपने तरफ से 10 लाख रुपये देने का काम करूँगा।

Subscribe to my channel



