अनुदेशक कल्याण एसोशिएशन उत्तर प्रदेश के निर्देशन में 2अक्टूबर 2023 से प्रत्येक रविवार को अशोक लाट चौराहे कलेक्ट्रेट परिसर के सामने नवम क्रमिक अनशन सम्पन्न
अनुदेशक कल्याण एसोशिएशन उत्तर प्रदेश के निर्देशन में 2अक्टूबर 2023 से प्रत्येक रविवार को अशोक लाट चौराहे कलेक्ट्रेट परिसर के सामने नवम क्रमिक अनशन सम्पन्न

*प्रेस विज्ञप्ति*
*अनुदेशक कल्याण एसोशिएशन उत्तर प्रदेश के निर्देशन में 2अक्टूबर 2023 से प्रत्येक रविवार को अशोक लाट चौराहे कलेक्ट्रेट परिसर के सामने नवम क्रमिक अनशन सम्पन्न*
आज दिनांक 3दिसम्बर 2023, रविवार को बांदा अशोक लाट चौराहे पर नौंवी बार अनुदेशकों ने समय 12 बजे से 2-30 तक अनशन किया, ज्ञातव्य हो कि अनुदेशक, समान कार्य समान वेतन, स्वास्थ्य सुविधाएं,सी सी एल, स्थानान्तरण, एवं अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण ,आदि सुविधाएं के लिए अनशन रत है ऐसे में आन लाइन हाजिरी एवं वीरांगना एप्प का शासन पर विचार करने तक बहिष्कार करता है आज भी क्रमिक अनशन राष्ट गान के साथ प्रारम्भ हुआ और फिर सभी अनशन कारी अनशन पर बैठे,अनशन में प्रतिभाग कर रहे अनुदेशकों का नेतृत्व कर रहे अनुदेशक चन्द्र सेन सिंह पटेल ने बतलाया कि शाशन उनकी मांगों पर त्वरित विचार नहीं कर रहा तो आगे एक दिवसीय कार्यदिवस में आकस्मिक अवकाश लेकर शासन को जगाने का कार्य करेगा
आज अनशन में प्रतिभाग करने वाले साथियों में चन्द्र सेन सिंह पटेल, अनुराग यादव, रमाकांत यादव, विवेक यादव जसपुरा, विवेक यादव महुई, महेश अछरौंड, देवदत्त पटेल नरैनी, भगवान दास गुप्ता बबेरू, रंजना कुमारी गुगौली, क्रांति दुरैडी, अराधना विमल सांडी, संध्या मुरवल, सत्यवती, गायत्री, सुमेधा त्रिपाठी महोखर, वंदना राव,गौरी पिपरोदर, लक्ष्मी जसपुरा, मीना कुमारी दुरेडी , अल्काजी सहेवा,हीरा सहेवा, प्रियंका साही बदौसा, आशा देवी बरेहटा , शकुंतला कबीर जसपुरा आदि मौजूद रहे।
आज के अनशन का ज्ञापन जिला मजिस्ट्रेट बांदा को सौंपा गया। तथा एक प्रति एल आई यू को सौंपी गई

Subscribe to my channel



