चाचा को मृत घोषित कर भतीजा ने संपति को फर्जीवाड़ा अपनी पत्नी के नाम कैवाला करा दिया
चाचा को मृत घोषित कर भतीजा ने संपति को फर्जीवाड़ा अपनी पत्नी के नाम कैवाला करा दिया

चाचा को मृत घोषित कर भतीजा ने संपति को फर्जीवाड़ा अपनी पत्नी के नाम कैवाला करा दिया
सुभाष कुमार राम
प्रखंड संवाददाता पतरघट सहरसा
सहरसा जिला के थाना सौर बाजार ओपी पतरघट क्षेत्र के बिशनपुर टोला कमलजरी गांव में चाचा अरविंद यादव के जमीन भतीजा ने अपनी मां से जालसाजी करके अपने पत्नी को जमीन निबंधन करा दिया। जबकि जमीन चाचा के पिता जी के नाम से था। चाचा अरविंद यादव को बचपन में ही मृत घोषित कर दिए। जब चाचा को जानकारी मिली कि हमारे हिस्सा की जमीन मेरा भाई के पुत्र ने ही मेरा सभी हिस्सा कैवाल करा दिया है तो चाचा अरविंद यादव पिता जगदीश यादव साकिम कमल जरी निवासी ने लिखित आवेदन में लिखा की जगदीश यादव को तीन पुत्र जिस में रमाकांत यादव, राधाकांत यादव एवम अरविंद यादव, है परंतु उनके भतीजे पंकज यादव पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया है। पंकज यादव ने अपनी मां द्रोपदी देवी से अपनी पत्नी को जमीन निबंधन करा दिया है। जो भी जमीन अपने पत्नी को लिखा था,दाखिल खारिज भी करवा चुके है। ओपी अधक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि अरविंद यादव के द्वारा लिखित आवेदन दिया है छानबीन में लगे हुए हैं जांचों उपरांत कानून कारवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel



