BreakingprobivPublicउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
Trending

दीप प्रज्ज्वलन के साथ सेवा संकल्प अभियान-2026 का शुभारंभ

दीप प्रज्ज्वलन के साथ सेवा संकल्प अभियान-2026 का शुभारंभ

Spread the love

*दीप प्रज्ज्वलन के साथ सेवा संकल्प अभियान-2026 का शुभारंभ*
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), शिवरामपुर, चित्रकूट में दिनांक 17 सितंबर 2026 को सायं 7:00 बजे सेवा संकल्प अभियान-2026 का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य श्री बी.के. शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डायट के समस्त प्रवक्ता, कर्मचारी एवं डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
प्राचार्य श्री बी.के. शर्मा ने कहा “सेवा संकल्प केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने और उन्हें पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प है। शिक्षा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करे। हमारे छोटे-छोटे सेवा कार्य किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।”उन्होंने कहा कि सेवा भावना व्यक्ति के व्यक्तित्व को संवेदनशील एवं जिम्मेदार बनाती है। भावी शिक्षक होने के नाते डीएलएड प्रशिक्षुओं की भूमिका समाज में सेवा, सहयोग, संवेदना एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रवक्ताओं, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं ने सेवा, समर्पण, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने तथा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और सेवा संकल्प अभियान-2026 के माध्यम से समाजहित में निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com