BreakingprobivPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवक्राइमबिहारसहरसा बिहारस्थानीय खबरें
Trending

सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई गुहार

सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई गुहार

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार

सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई गुहार

सहरसा से बड़ी खबर है, जहां बलवाहाट थाना क्षेत्र के खोजूचक सोनपुरा वार्ड नंबर-1 की रहने वाली वृद्ध महिला रेखा देवी ने कुछ लोगों पर अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 9 सितंबर की सुबह कुछ लोग जमीन पर पहुंचे और उनकी पक्की दीवार तोड़कर उसी ईंट से घर बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। रेखा देवी का आरोप है कि मामले को लेकर बलवाहाट थाना और एसपी को आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने डीआईजी को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपितों पर कार्रवाई और पुश्तैनी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com