यूकेलिप्टस पेड़ के काटने को लेकर हुए विवाद में बुधवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई
यूकेलिप्टस पेड़ के काटने को लेकर हुए विवाद में बुधवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई

हैदरगढ़ बाराबंकी :

बाराबंकी जनपद के असंद्रा थाना क्षेत्र के पलौली गांव में यूकेलिप्टस पेड़ के काटने को लेकर हुए विवाद में बुधवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसकी शिकायत करने जा रहे एक पक्ष पर आरोपियों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ही पिता की लाइसेंसी बंदूक से कई फायर झोंक दिये। इस घटना में जहां एक युवती की मौत हो गई। वहीं पर दो युवक युवती गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बाराबंकी पुलिस
अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के पलौली मजरे मेनुहआ गांव निवासी अजय सिंह का कहना है कि उसके खेत में लगे यूकेलिप्टस पेडो की बिक्री को लेकर गांव के ही हरबहादुर सिंह, मान बहादुर सिंह व रन बहादुर सिंह पुत्र फूलबक्श सिंह से विवाद हो गया। आरोप है कि सुभाष सिंह, सत्येंद्र सिंह, रेशमा, रीता, बसंती, ने घेरकर लाठी-डंडों से खेत में मारा पीटा। इसकी शिकायत करने ट्रैक्टर ट्राली सवार पीड़ित अजय सिंह, भाई दिनेश कुमार, महेश कुमार, पुत्र सत्यम व पुत्री शिवानी व स्वीटी को आरोपियों ने रास्ते में स्वयं के घर के करीब ट्रैक्टर-ट्राली को घेर लिया। आरोप है कि लाठी डंडा, कांच की बोतल, सारिया पत्थर से हमला कर दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता आरोपी हर बहादुर सिंह ने अपने पिता फूल बक्श सिंह की लाइसेंसी बंदूक से 3 राउंड फायर कर दिया। जिसके छर्रे लगने से स्वीटी 20 वर्ष की मौत हो गई। सत्यम व शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर एडिशनल एसपी मनोज पांडे व एसपी अनुराग वत्स ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पीड़ित की तहरीर पर असंद्रा थानाध्यक्ष ध्यानेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
(बॉक्स)
गोली चली हाय रे गोली चली
गांव में चारों ओर गोली चलने की चर्चा
बुधवार शाम तक होती रही गांव निवासी अपने अपने रिश्तेदार व सगे संबंधियों को फोन पर घर के अंदर कैद होकर गोली चलने की सूचना दे रहे थे गली से गुजरने पर औरतों की आवाज सुनने से लग रहा था कि वह सगे संबंधियों को केवल इतनी सूचना दे रही थी कि भाई भाई में गोली चली है और गांव में पुलिस तैनात है ऐसे में लोग घरों में दुबके रहे और देर शाम को मवेशियों को चारा पानी दिया गलियों में सन्नाटा छाया रहा गांव की परचून की दुकान बंद थी लोग इधर उधर बाग में बैठकर घटना की चर्चा करते रहे।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel

