बांदा नगर पालिका के विकास और भ्रष्टाचार की पोल खोलते सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
बांदा नगर पालिका के विकास और भ्रष्टाचार की पोल खोलते सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

बांदा नगर पालिका के विकास और भ्रष्टाचार की पोल खोलते सोशल मीडिया में वीडियो वायरल ।
“बांदा नगर पालिका में विकास हो रहा है… या फिर सिर्फ कागजों पर सरकारी तिजोरी खाली हो रही है?
बांदा शहर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक, आज हर तरफ सिर्फ एक ही चर्चा है—’भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह’ बनी नगर पालिका!”
दावा था कि शहर का कायापलट हो जाएगा, पानी निकासी के लिए शानदार नाले बनेंगे। लेकिन हकीकत क्या है?
जैसे ही पहली बरसात हुई, बांदा के इन ‘विकास वाले नालों’ ने अपनी असलियत दिखा दी। पानी नालों के अंदर जाने के बजाय, सड़कों और लोगों के घरों में बहने लगा। आखिर बहेगा क्यों नहीं? जब नींव में ही भ्रष्टाचार का मसाला मिला हो!”
“सूत्रों की मानें तो नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी कमीशन खोरी का ऐसा ‘हलुआ’ गटक रहे हैं कि जनता के हितों का गला घोंटा जा रहा है। कायदे-कानून ताक पर रखकर सिर्फ और सिर्फ चहेते ठेकेदारों को टेंडर बांटे जा रहे हैं। बिना मानक और बिना गुणवत्ता के हो रहे ये निर्माण कार्य इस बात की गवाही दे रहे हैं कि सरकारी धन को ठिकाने लगाने की खुली होड़ मची हुई है।”
“बांदा नगर पालिका ने विकास के नाम पर भ्रष्टाचार की ऐसी इबादत गढ़ दी है, जो जनता के आंसुओं से लिखी जा रही है।
सवाल बड़ा है—आखिर कब तक इन जिम्मेदार अधिकारियों पर मेहरबानी बरती जाएगी? कब होगी इसकी निष्पक्ष जांच?
Subscribe to my channel



