Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

संयुक्त टीम द्वारा लूट कर हत्या करने के वांछित इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया

संयुक्त टीम द्वारा लूट कर हत्या करने के वांछित इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Spread the love

*प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस*
*स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली कर्वी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लूट कर हत्या करने के वांछित 25000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया*

पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराध की रोकथाम के लिए अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम निरीक्षक श्री एम0पी0 त्रिपाठी व उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 07/2020 धारा 302,394,411,120बी भादवि0 के वांछित 25000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त हामिर साई उर्फ हामिद साई पुत्र शेखन साई निवासी पपौरा थाना टीकमगढ़ जिला टीकमगढ़ हाल पता ठाड़ी पाठर थाना कोठी जिला सतना म0प्र0 को बघौड़ा तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त हामिर साई उपरोक्त लगभग 03 वर्षो से फरार चल रहा था एवं इसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा 25000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 04.01.2020 को वादी मनोज कुमार पुत्र देवीदीन उर्फ दुल्लू निवासी सकरौली थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट द्वारा थाना कोतवाली कर्वी में सूचना दिया गयी थी कि अज्ञात अभियुक्तगणों द्वारा मेरे पिता देवीदीन उर्फ दुल्लू व मेरे बाबा देवीदयाल की ग्राम खोह के खाली जमीन में हत्या कर 190 भेड़ व 09 बकरियां लूट ले गये, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 07/2020 धारा 302/394/120बी0 भादवि0 पंजीकृत किया गया था । इस मुकदमें से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जिसमें से नत्थू साई उर्फ बड़का उर्फ बाबा उर्फ अदब खान पुत्र छोटे साई उर्फ मलुक खाँ निवासी ठाड़ी पाठर थाना कोठी जिला सतना म0प्र0 के कब्जे से 14 नग बकरिया व बेचें गये भेड़ो का कुल 38 हजार रूपया बरामद किया गया था जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि0 की बढोतरी की गयी थी। शर्दियों के दिनों में बकरी,भेड़ चोरी जैसी घटनाएं अक्सर होती है, इस अभियुक्त की गिरफ्तारी से इन घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी पूछताछ से अन्य नाम प्रकाश में आये है जिनके गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1. निरीक्षक श्री एम0पी0 त्रिपाठी प्रभारी स्वाट/सर्विलांस
2. मुख्य आरक्षी जीतेन्द्र कुमार
3.मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार द्विवेदी
4.मुख्य आरक्षी नीतेश समाधिया
5.आरक्षी रोशन सिंह
6.आरक्षी पवन कुमार राजपूत
7.आरक्षी ज्ञानेश मिश्रा
8.आरक्षी आशीष कुमार
9.आरक्षी रोहित सिंह
10. आरक्षी गोलू भार्गव
11. आरक्षी जय नारायण पटेरिया

मंडल प्रभारी गंगाप्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com