सहरसा बिहार भूमि विवाद को लेकर चली गोली तीन लोगों की मौत
भूमि विवाद को लेकर चली गोली तीन लोगों की मौत

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*ANCHOR :-* सहरसा में भूमिविवाद में ट्रिपल मडर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के चन्द्रायण गांव की घटना बताई जा रही है।भूमिविवाद को लेकर मारपीट के दौरान एक दूसरे के ऊपर जमकर धारदार हथियार से हमला किया गया है और गोलीबारी भी हुई है।जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।रामसागर यादव और सुरेश यादव के बीच भूमिविवाद को लेकर विवाद उत्पन हो गया जो देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से हड़वे हथियार से लैस लोगों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया वहीं इस क्रम में जमकर गोलीबारी भी हुई जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतकों में एक का नाम सुरेश यादव बताया जाता है जिसे सिर में गोली लगने से मौत गई दूसरे का नाम रामसागर यादव बताया जाता है जिसे कुदाल से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया जबकि तीसरे बुजुर्ग व्यक्ति का नाम नत्थन यादव बताया जाता है जिसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
*बाईट :-* त्रिलोकीनाथ प्रसाद asi नौहट्टा
*बाईट :-* मृतक नाथन यादव के पत्नी।
*बाईट :-* मृतक सुरेश यादव के समधी।

Subscribe to my channel


