Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

दीपावली महोत्सव की तैयारी के संबंध में पार्किंग निरीक्षण

दीपावली महोत्सव की तैयारी के संबंध में पार्किंग निरीक्षण

Spread the love

मंडलाआयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूट धाम मंडल परिक्षेत्र बांदा श्री विपिन कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृंदा शुक्ला ने आज जनपद में हो रहे दीपावली महोत्सव की तैयारी के संबंध में पार्किंग निरीक्षण में शिवरामपुर धर्म कांटा के बगल में पार्किंग, अशोक लीलैंड के सामने, सीतापुर पेट्रोल पंप के सामने व रामायण स्थल के बगल में पार्किंग का निरीक्षण किया । उन्होंने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित कीजिए की पार्किंग में जनरेटर, लाइट व बैरिकेटिंग मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कराएं उन्होंने कहा कि जहां रोड उबड, खाबड है उसको सही कर पानी का छिड़काव कर रोलर चलवाएं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया की रैन बसेरा के अतिरिक्त भी टेंट लगाए जिसमें श्रद्धालु आ सके। मंडला आयुक्त में अधिषासी अभियंता विद्युत को निर्देश तार नीचे लटकने पाए। जल निगम को निर्देशित कीजिए कि टैंकर की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया की टीम बनाकर जगह-जगह पर स्वास्थ्य की सुविधा रहनी चाहिए । फूड प्लाजा के पास खुद गढ्ढे के संबंध में उन्होंने कहा की कपड़े की चादर हटाकर लोहे की चादर लगाए ।मंडला आयुक्त ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित रोड पर गौवंश न रहने पाए उसको उसको अन्दर कराएं।उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि मेडिकल की व्यवस्था एवं एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया की गहराई वाले स्थलों पर बैरिकेडिंग कराएं ।पुलिस उप महा निरीक्षक ने सुरक्षा के बारे में जानकारी लिए जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 9 जोन व 28 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें 17 पार्किंग बनाई गई है उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि बाहर के जनपदों कोई कॉरपोरेशन नहीं मिलेगा इसमें आप लोग लगकर कार्य कराएं उन्होंने निर्देशित किया कि अपने टीम के साथ डायवजर्न पर विशेष ध्यान दें व गुप में भी शेयर करें उन्होंने कहा कि ग्रुप में मंडल आयुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भी जोड़े। मंडला आयुक्त ने तीन दिवसीय मेले के संबंध में विस्तृत जानकारी लिए एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कीए कि अपनी व्यवस्थाओं से चाक-चौबंद सतर्क रहें इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री हर्ष पांडे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

*जिला संवाददाता पं0 राजा पांडेय की खास रिपोर्ट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com