Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा
बाँदा किसानों को नहीं मिल पा रही यूरिया खाद,किसान परेशान

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बाँदा जनपद के अतर्रा में खेतों में गेहूं की बुवाई पूरी हो चुकी है। अब सिंचाई चल रही है यदि समय पर यूरिया नहीं मिली तो गेहूं की फसल मार खा जाएगी। ये विवशता बांदा जिले के अतर्रा के ग्रामीण किसानों की है जो खाद न मिलने से विवश होकर ब्लैक में दुकानों से खाद खरीदने को मजबूर हैं। क्योंकि उनके क्षेत्र की सहकारी समितियों से घंटों लाइनों में लगे होने के बावजूद अन्नदाता ओं को खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों का कहना है की सहकारी समिति अतर्रा से यूरिया खाद बाहर दुकानों में ब्लैक की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं लेकिन उनको खाद नहीं मिल पा रही है।

Subscribe to my channel



