Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

आवारा साँड़ ने 45 वर्षीय व्यक्ति को पटकर किया मौत

आवारा साँड़ ने 45 वर्षीय व्यक्ति को पटकर किया मौत

Spread the love

आवारा साँड़ ने 45 वर्षीय व्यक्ति को पटकर किया मौत

ब्यूरो चीफ सुभाष जी सहरसा बिहार

सहरसा
साइकिल सवार व्यक्ति सहरसा से काम कर वापिस अपना घर दिवारी गांव जा रहा था उसी दौरान ये घटना घटी।घटना। सोनबरसा कचहरी थानां क्षेत्र के दिवारी गांव के पास की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक 45 वर्षीय व्यक्ति की पहचान मिथिलेश यादव के रूप में हुई है जो स्वर्गीय बिंदेश्वरी यादव का पुत्र है और सोनबरसा कचहरी थानां क्षेत्र के दिवारी गांव वार्ड नं 2 का रहने वाला बताया जा रहा है।मृतक मिथिलेश यादव सहरसा में एक किराना दुकान में नोकरी करता था।और प्रत्येक दिन की भांति अपने गांव दिवारी से सहरसा आता था और ड्यूटी समाप्त होने के बाद फिर सहरसा से घर वापिस जाता था।देर रात जब वो अपना घर जा रहा था।
उसी दौरान गांव के पास एक साँड़ से भिरंत हो गयी जहाँ साँड़ ने पटक कर मार डाला।परिजनों को जब सूचना मिली तो घटना स्थल पर पहुंचकर मिथिलेश यादव को एक निजी नर्सिंग होम सहरसा ले गया जहाँ डॉ ने मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर सुनते ही परिवार में रो रो कर बुरा हाल है।
ग्रामीणों द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया।

वहीं सोनबरसा कचहरी थानां अध्य्क्ष जीतेन्दर कुमार की माने तो ग्रमीणों के द्वारा बताया गया कि साँड़ ने मिथिलेश कुमार यादव नामक व्यक्ति को साँड़ ने पटक दिया।जिससे उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने को लेकर आज मंगलवार को सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com