राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर 5 सूत्रीय मांगें रखीं,मंत्री-अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग
राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर 5 सूत्रीय मांगें रखीं,मंत्री-अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

बांदा में छात्रों का प्रदर्शन
राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर 5 सूत्रीय मांगें रखीं,मंत्री-अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग
योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी
*बांदा।* देश और जनपद बांदा के युवाओं की समस्याओं को लेकर सोमवार को बांदा के छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक, बेरोजगारी और शभर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर गहरी नाराजगी जताई।
छात्रों ने कहा कि परीक्षाओं की अनिश्चितता, पेपर लीक और रोजगार के अभाव के कारण आज का युवा वर्ग भारी मानसिक तनाव में है। सोनम वांगचुक के आंदोलन और देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों के आक्रोश को इसी हताशा का परिणाम बताया।
*ज्ञापन में रखी गई 5 मुख्य मांगें:*
1. *जवाबदेही तय हो:* लापरवाह मंत्रियों और अधिकारियों के खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 311 व प्रशासनिक नियमावली के तहत विभागीय जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने पर उन्हें बर्खास्त या अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाए।
2. *पेपर लीक पर रोक:* NEET सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच हो। भविष्य में रोकथाम के लिए कड़े कानून बनाकर दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
3. *समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया:* UPPSSSC और अन्य भर्ती बोर्डों का वार्षिक कैलेंडर जारी हो। परीक्षा से लेकर नियुक्ति तक की पूरी प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी की जाए।
4. *NEP का जमीनी क्रियान्वयन:* नई शिक्षा नीति को बांदा व बुंदेलखंड के कॉलेजों में सही तरीके से लागू किया जाए, ताकि छात्रों को रोजगारपरक और कौशल आधारित शिक्षा मिल सके।
5. *स्थानीय रोजगार:* बुंदेलखंड और बांदा क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएं, जिससे पलायन रुके।
प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजने की मांग की। छात्रों ने कहा कि वे अपनी बात शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रख रहे हैं और उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी।
प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। ज्ञापन देने वालों में बांदा के विभिन्न कॉलेजों के छात्र और युवा शामिल रहे।
Subscribe to my channel



