Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

यातायात माह का किया गया शुभारंभ

यातायात माह का किया गया शुभारंभ

Spread the love

*जनपद फिरोजाबाद के सुभाष तिराहे पर जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के नेतृत्व में यातायात माह का किया गया शुभारंभ*

पूरा मामला जनपद फिरोजाबाद के सुभाष तिराहा से जुड़ा हुआ है

आज दिनांक 1 11 2023 को
फिरोजाबाद के सुभाष तिराहे पर बुधवार को जिलाधिकारी डॉक्टर उज्जवल कुमार और एसएसपी आशीष तिवारी के नेतृत्व में यातायात माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा और विशिष्ट अतिथि महापौर कामिनी राठोर थीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा जीवन अनमोल है इसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है । जीवन की सुरक्षा के लिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों तथा संकेत का पालन करने से स्वयं के साथ-साथ हम दूसरे की जीवन की भी रक्षा कर सकते हैं। वहीं अधिकारियों ने यातायात के नियमों के संबंध में आम जन को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट ,सीटबेल्ट का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर ही नहीं अपित देहात क्षेत्र में भी सभी को यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा। यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरुक करते हुए समझाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वहां मौजूद समस्त अधिकारी कर्मचारी व्यापार मंडल के पदाधिकारी आमजन एवं एनसीसी के छात्रों एवं सामाजिक संगठनों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, एसपी सिटी सदर सर्वेश मिश्रा, सीओ सिटी कमलेश कुमार महिला थाना प्रभारी प्रियंका श्रीवास्तव के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक महेश सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com