उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई पहाड़ी द्वारा वार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई पहाड़ी द्वारा वार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

मंडल प्रभारी गंगाप्रसाद करवरिया
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई पहाड़ी द्वारा वार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन बीआरसी सभागार पहाड़ी में किया गया। इस कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाकार्यसमिति और सभी ब्लाकों के अध्यक्ष, मंत्री, ब्लाक पहाड़ी संघर्ष समिति पदाधिकारी और शिक्षक -शिक्षिकायें सम्मिलित हुये। इस कार्यक्रम का आयोजन अमित कुमार पाण्डेय ब्लाक अध्यक्ष पहाड़ी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अखिलेश कुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष और सभी अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के दीप प्रज्वलित करके किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अखिलेश कुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष, श्रीनारायण सिंह जिलामंत्री, हरिशंकर तिवारी कोषाध्यक्ष, सभी ब्लाक के अध्यक्ष और मंत्री को माल्यार्पण और फूलगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात में राम भूषण पांडेय द्वारा एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों को बताया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अखिलेश कुमार पाण्डेय ने शिक्षकों को अपने अधिकारों के लिए संगठित होने और अपने कर्तब्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की प्रत्येक समस्या की लड़ाई जिले से प्रदेश तक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लड़ेगा। और सभी शिक्षको को शिक्षण कार्य पूरी तन्मयता के साथ करने के लिए प्रेरित किया।तथा इस वार्षिक अधिवेशन के लिए ब्लाक अध्यक्ष पहाड़ी अमित कुमार पाण्डेय व उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी ने शिक्षकों को भयमुक्त होकर शिक्षण का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि उनका प्रयास है कि सभी शिक्षकों का प्राथमिक संघ में जो विश्वास है उसको और मजबूत करने का कार्य सतत करता रहूंगा। शिक्षकों की सभी समस्याओं का निराकरण कराने का पूर्ण प्रयास रहेगा। अमित कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम में आगन्तुक सभी अतिथियों, जिलाकार्यसमिति सदस्यों, ब्लाक पदाधिकारियों और सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पिरामिल फाउनडेशन की टीम द्वारा भी शिक्षको को शिक्षण कार्य के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन अशोक त्रिपाठी ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य सचेतक अशोक त्रिपाठी, ब्लाक कर्वी अध्यक्ष देव यादव, मंत्री मनीष शुक्ला, रामनगर अध्यक्ष शिवभूषण त्रिपाठी,मानिकपुर मंत्री श्रीपाल कबीर, जिला कार्यसमिति से सुशील पाण्डेय, विजय शुक्ला, कमलेश कुशवाहा, प्रियंका शुक्ला, पारसनाथ, सैय्यद अली, ब्लाक कार्यसमिति से मंत्री अमित यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री मनोज शुक्ला, रामभूषण पाण्डेय, अखिलेश द्विवेदी, अरविन्द तिवारी, प्रमोद कुमार, श्रवण त्रिपाठी, अरविन्द गौतम, शिवसहाय, अमित मिश्र, संघर्ष समिति अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, मंत्री गोविन्द सिंह, राजेश कुमार पाल, राजेश कुमार,
राजवर्धन सिंह, अरविंद तिवारी आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel



