अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से 18 वर्षीय युवक की हुई मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से 18 वर्षीय युवक की हुई मौत

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से 18 वर्षीय युवक की हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम। युवक अपने घर से बाइक से जा रहा था ननिहाल। घटना सहरसा जिले के बिहरा थानां अंतर्गत बसिया घाट के पास की।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां देर रात सोमवार को 18 वर्षीय युवक अपने बाईक से अकेले अपने घर से ननिहाल जा रहा था जहां रास्ते में सहरसा जिले के बिहरा थानां अंतर्गत बंसिया घाट के समीप अज्ञात वाहन ने ठोकड मारकर फरार हो गया।ठोकड लगने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।वहीं पूलिस मामले की जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान पिता भूपेंद्र साह के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है।जिसकी उम्र तकरीबन 18 वर्ष बतायी जा रही है।मृतक छोटू छोटू सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थान अंतर्गत सोहा गांव वार्ड नं 3 का रहने वाला बताया जा रहा है।बीते कल सोमवार को छोटू कुमार बाइक से अपने घर से अपने ननिहाल जा रहा था जहां जिले के बिहरा थानां अंतर्गत बसिया घाट के समीप अज्ञात वाहन ने ठोकड मार दिया।जिससे छोटू कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।स्थानीय लोगों के द्वारा परिजन को घटना की सूचना दी गयी।सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा जहाँ आज मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
वहीं मृतक के परिजन बिनोद साह की माने तो घर से छोटू कुमार अपने ननिहाल सहरसा जिले के बिहरा थानां अंतर्गत सिहौल जा रहा था।उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे ठोकड मार दिया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।अभी पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल आये हैं।
वहीं घटना को लेकर बिहरा थानां अध्य्क्ष रोशन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि अज्ञात वाहन की ठोकड लगने से युवक की मौत हुई है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।जांच की जा रही है।

Subscribe to my channel



