सहरसा बिहार अलग-अलग जगहों पर दो सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
अलग-अलग जगहों पर दो सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर – बिहार के सहरसा जिले सौरबाजार थाना अंतर्गत शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सौरबाजार – समदा मुख्य मार्ग स्थित हनुमाननगर एक चिमनी के पास अज्ञात टेंपो की चपेट में आने से आंदोली गांव निवासी करीब 70 वर्षीय सत्यनारयण मेहता एवं नगर पंचायत स्थित सौरबाजार वार्ड नंबर तीन निवासी करीब 30 वर्षीय छोटेलाल शर्मा की मौत हो गई। मृतक के स्वजनों ने बताया कि सोमवार की देर संध्या को हमारे पिता सौरबाजार से सब्जी बेचकर घर वापस लौट रहे थे उसी दौरान हनुमाननगर एक चिमनी के पास समदा से सौरबाजार की तरफ जा रहे अज्ञात टैंपो ने आगे से जोरदार धक्का मार दिया । मौका देख घटनास्थल से चालक टैंपो छोड़कर भागने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार पुलिस घटनास्थल पहुंच कर घटना की तहकीकात करते हुए टैंपो को थाना लाया गया। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया।

Subscribe to my channel

