बीजेपी विधायक ने कहा- पीएम कहते सीएम अच्छे पर नीतीश को प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काट लिया है
बीजेपी विधायक ने कहा- पीएम कहते सीएम अच्छे पर नीतीश को प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काट लिया है

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* नीतीश कुमार को कुर्सी का लालच… ये कुर्सी कुमार हैं। बीजेपी विधायक ने कहा- पीएम कहते सीएम अच्छे पर नीतीश को प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काट लिया है।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज सोमवार 16 अक्टूबर को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह छातापुर के बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने अपने निज आवास पर प्रेस वार्ता किया।प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया ने सवाल किया कि जेडीयू के लोग नीतीश कुमार को आज गांधी के रूप में देखते है,इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जदयू का हालत बद से बदतर स्थिति में है।जो जदयू में बचे हुए हैं न वो सिर्फ और सिर्फ चाटुकारिता में लगे हुए हैं। जो कहीं कुछ हमको मिल जाय।
क्योंकि जेडीयू टूट के कगार पर है।और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जहां गांधी जी से कंपेरिजन करते हैं तो पहले वो बेहतर मुख्यमंत्री हो जाय जाय तब बाद में गांधी बन जाय।5 से 10 के बीच के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेहतर काम किया।पूरे राज्य नहीं पूरे देश में नाम हुआ जो एनडीए का मुख्यमंत्री अगर काम करने वाला है तो वो नीतीश कुमार है।लेकिन जैसे ही 10 के बाद वो महागठबंधन में गए उस समय से जो उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ी है मुझे लगता है अभी तक वो ठीक नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने ये भी कहा जो विकास का काम होनी चाहिए वो पूरी तरह चौपट हो गयी है।सिर्फ और सिर्फ वो खड़यंत्र करने में लगे हुए हैं।जाती को तोड़ने में लगे हुए हैं पार्टी को तोड़ने में लगे हुए हैं।अब उनको माननीय प्रधानमंत्री जी से एलर्जी है।माननीय प्रधानमंत्री जी कहते हैं नीतीश बाबू बहुत अच्छे हैं।लेकिन इनको कीड़ा काट लिया है प्रधानमंत्री बनने का मोदी जी का टांग खिंचने का।सिर्फ टांग खिंचने में लगे हुए हैं,गांधी जी का ये काम नहीं था किसी दूसरे का टांग खींचना। गांधी जी देश को आगे बढ़ाने में लगे हुए थे।कोई कुर्शी का लालच नहीं था।लेकिन मुख्यमंत्री जी को सबसे बड़ा लालच है कुर्सी का ये कुर्सी कुमार हैं ।कुर्सी कुमार और गांधी जी में धरती आसमान का फर्क है दोनो में 36 का आंकड़ा है।गांधी तो कभी हो ही न सकते है एक बेहतर मुख्यमंत्री हो जाय यही बिहार के लिए बेहतर बात होगी।

Subscribe to my channel

