नगर शिकोहाबाद के ग्रीन पार्क होटल में नारी शक्ति बंधन सम्मेलन का किया गया आयोजन
नगर शिकोहाबाद के ग्रीन पार्क होटल में नारी शक्ति बंधन सम्मेलन का किया गया आयोजन

*नगर शिकोहाबाद के ग्रीन पार्क होटल में नारी शक्ति बंधन सम्मेलन का किया गया आयोजन*
पूरा मामला नगर शिकोहाबाद के ग्रीन पार्क होटल से जुड़ा हुआ है
आज दिनांक 21.10.2023 को
नारी शक्ति बंदन सम्मेलन का आयोजन
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद एटा रोड स्थित होटल ग्रीन पार्क में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्र में मुख्य अतिथि सरकार के पर्यटन एंव संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह थे।
कार्यक्रम का शुभांरभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 70 सालों में बहुत से प्रधानमंत्री आए और चले गए, पर नारी शक्ति के लिए जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, वह किसी और प्रधानमंत्री ने नहीं किया।
महिलाओं के बचत खाते खुलवाना, महिलाओं के नाम राशनकार्ड, मातृशक्ति के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उज्ज्वला योजना, देश की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वावलंबी बनाया। ऐसी कई योजनाओं को महिलाओं के लिये बनाया गया है। सांसद चन्द्रसेन जादौन ने प्रदेश और केंद्र की सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता चैहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की समृद्धि, सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ। महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित योजना के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, आर्थिक दृष्टि समृद्धि की पूरी व्यवस्था निहित है। फिरोजाबाद महापौर कामिनी राठौर ने प्रदेश, केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर नीता धनगर, चैयरमैन रानी गुप्ता, मुन्नीदेवी निषाद, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, रश्मि यादव सहित सैकडों की संख्या में नारी शक्ति मौजूद रहीं।
*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट *

Subscribe to my channel



