Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा आगरा के गरीब मरीजों की मदद कर जान बचाने की मुहिम ला रही रंग

Spread the love

एत्मादपुर में ‘खून देकर जान हम बचाएंगे’ संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

आगरा के गरीब मरीजों की मदद कर जान बचाने की मुहिम ला रही रंग

एत्मादपुर (आगरा)। किसी भी गरीब की जान खून की कमी के कारण न जाए। प्रत्येक जरुरतमंद मरीज को समय पर नि:शुल्क रक्त उपलब्ध हो। पीड़ित मानवता की सेवा ही स्वयंसेवी संस्था ‘खून देकर जान हम बचाएंगे’ का मुख्य लक्ष्य और उद्देश्य है।
बुधवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित मंदिर श्री लक्ष्मी नारायण जी में स्वर्गीय समाजसेवी बौहरे विनोद कुमार गुप्ता जी के प्रथम परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 21 युवा महादानी योध्दाओं ने अपना रक्तदान कर मानवीय संवेदनाओं के पौधे को पल्वित करने जैसा महापरोपकारी पुण्य कार्य किया। शिविर का उदघाटन राष्ट्रदीप होटल के स्वामी ब्रजेश सिकरवार और नगर के प्रमुख अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज गुप्ता ने फीता काटकर किया। संयोजक रौनक गुप्ता ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी महादानियों को प्रमाण पत्र देने के साथ सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर शिक्षाविद स्वदेश प्रकाश गुप्ता, योगेंद्र सिंह धाकरे, भाजपा नेता मनोज बघेल, सभासद मधवेंद्रनाथ सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्वदेश बघेल, स्वयं सेवक नीरज धाकरे, किशोर जैन एडवोकेट, सभासद श्रीमती शारदा देवी बघेल, संदीप सिंह, राजीव गिहार, कन्हैया राजपूत, विकाश गुप्ता के अलावा अन्य प्रमुखजन मौजूद थे।

*************
हर पीड़ित की मदद करना
ही एक मात्र ध्येय: रौनक

एत्मादपुर। स्वयंसेवी संस्था ‘खून देकर जान हम बचाएंगे’ के संयोजक युवा सामाजिक कार्यकर्ता रौनक गुप्ता का कहना है कि उनकी संस्था अब तक 18 रक्तदान शिविर लगा चुकी है। हर पीड़ित की मदद करना ही एक मात्र ध्येय है। रक्तदान शिविर के माध्यम से एकत्रित खून को आगरा के थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों के लिए उपयोग में लाया जाता है। इस जनसेवा के कार्य में मानव सेवा ब्लड बैंक हमारी हर संभव मदद करती है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com