Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा में नवरात्रि में बना चांद्रायण-3 मॉडल वाला पंडाल। 20 दिन-रात कारीगरों की मेहनत से बनकर तैयार। देखें इसकी सुंदर तस्वीरें।

सहरसा में नवरात्रि में बना चांद्रायण-3 मॉडल वाला पंडाल। 20 दिन-रात कारीगरों की मेहनत से बनकर तैयार। देखें इसकी सुंदर तस्वीरें।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* सहरसा में नवरात्रि में बना चांद्रायण-3 मॉडल वाला पंडाल। 20 दिन-रात कारीगरों की मेहनत से बनकर तैयार। देखें इसकी सुंदर तस्वीरें।

*एंकर :-* शारदीय नवरात्र का आज आठवीं पूजा है ऐसे में शहर से लेकर गांव तक श्रद्धालु देवी की आराधना में लीन हो गए हैं।सुबह से ही सहरसा के विभिन्न माँ दुर्गा के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।सुबह शाम मंदिरों में आरती भी हो रहा है। ऐसे में सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन परिसर दुर्गा मंदिर जो आस्था का केंद्र तो माना जाता ही है लेकिन इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर आकर्षण का केंद्र भी बनने जा रहा है।दुर्गा मंदिर में भव्य चंद्रयान थ्री का मॉडल पंडाल बनाया जा रहा है भक्ति मय माहौल के साथ साथ देश भक्ति का भी नजारा देखने को मिल रहा है इसी का नतीजा है के चंद्रयान थ्री के सफल आयोजन के बाद सिमरी बख्तियारपुर रेलवे दुर्गा कमेटी की ओर से चंद्रयान थ्री मॉडल भव्य पंडाल बनाया गया है कारीगर अपने पूरे टीम के साथ रात-दिन मेहनत कर के पंडाल में चंद्रयान थ्री का स्वरूप दिया है।पिछले 15-20 दिनों से युद्ध स्तर पर इसकी तैयारी चल रही थी जो लगभग पूरा हो चुका है।सहरसा जिला अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर रेलवे दुर्गा स्थान का जो चंद्रायन-3 मॉडल पंडाल है वो सबसे चर्चित पंडालों में शुमार हो चुका है।और यही वजह है कि हर तरफ इस भव्य पंडाल का चर्चा भी हो रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com