नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन का 20वां वार्षिक अधिवेशन झांसी में संपन्न हुआ
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन का 20वां वार्षिक अधिवेशन झांसी में संपन्न हुआ

,टूंडला फ़िरोज़ाबाद
विषय : नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन का 20वां वार्षिक अधिवेशन झांसी में संपन्न हुआ
दिनांक 11/10/2023 को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन का 20वां वार्षिक अधिवेशन कारख़ाना ओडिटोरियम झाँसी मे सम्पन्न हुआ | जिसमे टुंडला से मेंस यूनियन के काफी संख्या मैं पदाधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित हुए एवम कर्मचारियों की समस्या उठाई वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता शिवगोपाल मिश्रा जी ने की एवम यूनियन का प्रस्ताव आर.डी.यादव.महामंत्री जी ने कीऔर कर्मचारियों को आशस्वत किया की पुरानी पेंशन जल्द से जल्द बहाल कराई जाएगी एवम 22 नंबर 2023 को वैलेट पेपर का चुनाव कराने के बाद हड़ताल पर जाने की तारीख का एलान किया जायेगा इस कार्यक्रम मे लाखो की संख्या मे यूनियन पदाधिकारियों ने भाग लिया | इस कार्यक्रम मे रेलवे कर्मचारियो से संबन्धित मांगो को उठाया जो निम्न प्रकार है :
जयकिशन अजवानी ने कहा की नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी गारण्टीड पेंशन बहाल की जाय।
सरदार सिंह शाखा मंत्री ने कहा की रेलों का निजीकरण एवं उत्पादन इकाइयों का निगमीकरण करना बन्द किया जाय।
बलराम मंडल अध्यक्ष प्रयागराज ने कहा की रु.7000/- की सीमा को हटाकर वास्तविक वेतन के आधार पर बोनस का भुगतान किया जाये
रेलवे के स्टेडियम एवं बेशकीमती धरोहरों को बेचना बन्द किया जाय।
नियमित कार्यों को आउटसोर्स न किया जाय तथा संरक्षा व जॉन सेफ्टी के 50% रिक्त पदों को सरेण्डर करने के बजाय शीघ्र उसे भरा जाय।
ग्रेड पे 1800 के कर्मचारियों को बेहतर रोड पे देना सुनिश्चित किया जाय।
ड्यूटी के दौरान गाड़ी की चपेट में आने से कर्मचारियों के मरने की घटनाओं की 24, निष्पक्ष जाँच कराकर दोषी को दण्डित किया जाय।
“रिस्क व हार्ड ड्यूटी भत्ता कार्य ओखिम एवं उत्तरदायित्व के आधार पर संस्था कोटि के सभी कर्मचारियों को देना सुनिश्चित किया जाय।
लोको पायलटों को ट्रेन मैनेजर के काम पर नियोजित न किया जाय व DFCCIL के लिए विकल्प लेकर ही लोको पायलटों को तैनात किया जाय।
प्वाइंट्समैन कोटि के कर्मचारियों को ग्रेड पे 4200 तक का वेतनमान देना सुनिश्चित किया जाय। 16. रनिंग कर्मचारियों का कैडर रिव्यू प्रत्येक छ: माह में करना सुनिश्चित किया जाय।
रनिंग रूमों की सुविधाओं में समुचित सुधार कराया जाय।
महिला कर्मियों को उनके कार्यस्थल पर निर्धारित सुविधाएं या शौचालय संच रूम, चेंजिंग रूम, कॉमन रूम च आदि मुहैया कराई जाय।
रेलवे अस्पतालों में रिक्त पड़े डाक्टरों, पैरा मेडिकल लैब टेक्नीशियन के पदों को शीघ्र मरा जाय।
रेलवे अस्पतालों में सम्स्टीट्यूट दवाईयां न देकर डाक्टर द्वारा लिखी गई दवाईयां ही मरीजों को देना सुनिश्चित किया जाय।
महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव का शत-प्रतिशत भुगतान किया जाय।
रेलवे क्वार्टरों कालोनियों की सड़कों एवं नालियों/सीवरों का उचित रख रखाब कराया जाय।
जीडीसीई/ एलडीसीई व प्रमोटी कोटे के तहत कर्मचारियों को पदोन्नति देनासुनिश्चित किया जाय। देना
इस मीटिंग मे मुख्य रूप से बलराम मंडल अध्यक्ष. शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी.सरदार सिंह.अमित पाल सिंह.अरविंद मीना.मृत्युंजय शर्मा.देवेश गोतम.संतोष सुमन.पवन यादव.अजय सिसोदिया.गिरीश कुमार.संतोष पाल .देवेंद्र कुमार.सतीश बघेल.सतेंद्र यादव.यूनिश खान.दिनेश कुमार .भारत सिंह .आदि उपस्थित रहे |
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



