अज्ञात चार चक्का वाहन चालक बाइक सवार भाई बहन को रौंदा।
अज्ञात चार चक्का वाहन चालक बाइक सवार भाई बहन को रौंदा।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* अज्ञात चार चक्का वाहन चालक बाइक सवार भाई बहन को रौंदा। भाई की हुई मौत,बहन हुआ जख्मी। परिवार में मचा कोहराम। पुलिस जांच में जुटी।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां आज सोमवार 11 सेप्टेम्बर को देर शाम अज्ञात चार चक्का वाहन चालक ने बाइक सवार भाई बहन को रौंद कर घटना स्थल से फरार हो गया।भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।घटना महिषी थानां क्षेत्र के बलुआहा पूल स्थित पेट्रोल पंप के पास की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस मृतक बाइक सवार भाई और जख्मी बहन को फौरन एम्बुलेंस में लेकर सदर अस्पताल पहुंच करवाया भर्ती जहां जख्मी बहन इलाजरत है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाइक सवार युवक का नाम सुनील कुमार है जो नवहट्टा थानां क्षेत्र के रसलपुर गांव का रहने वाला था।और बाइक पर सवार जख्मी लड़की जो मृतक की बहन थी जिसका नाम स्मिता कुमारी है जी गंभीर अवस्था में जख्मी है और सदर अस्पताल में इलाजरत है।युवक सुनील कुमार अपनी बहन के साथ बाइक से सहरसा से अपने गांव रसलपुर जा रहा था ।उसी दौरान महिषी थानां क्षेत्र के बलुआहा पुला स्थित पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया।जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तो वहीं युवक की बहन गंभीर अवस्था में जख्मी हो गया।जिसें महिषी थाने की पुलिस ने मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया और उनकी जख्मी बहन को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।जहां जख्मी इलाजरत है।।वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं महिषी थानां में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार राम की माने तो एक्सीडेंट हुआ है।ये लोग बाइक से जा रहा था एक अज्ञात वाहन ठोकर मार दिया ।जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।एक लड़की जख्मी हो गयी थी उसे सदर अस्पताल पहुंचाना जरूरी था।इसलिए हमलोग सदर अस्पताल लेकर आये है।
Subscribe to my channel


