BreakingPublicउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
Trending

यह लड़ाई मेरी नहीं 5 करोड़ बुंदेलखंडियों क़ी है कहकर फ़फ़क पड़े राजा बुंदेला

यह लड़ाई मेरी नहीं 5 करोड़ बुंदेलखंडियों क़ी है कहकर फ़फ़क पड़े राजा बुंदेला

Spread the love

यह लड़ाई मेरी नहीं 5 करोड़ बुंदेलखंडियों क़ी है कहकर फ़फ़क पड़े राजा बुंदेला
…. बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा क़ी गांव -गांव पांव -पांव यात्रा का दूसरा दिन , अरछा बरेठी में समाजसेवी शंकर यादव के नेतृत्व में यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

चित्रकूट l आखिर कब जागोगे कब अपने अधिकार क़ी लड़ाई लड़ोगे l अब उठो और अपना स्वराज्य मांगों l हम तों संघर्ष कर रहें हैं और करते रहेंगे लेकिन अब जरूरत विचार क्रांति क़ी है l विचार क्रांति नें ही कई ऐतिहासिक बदलाव किए हैं l यह कहकर बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बुंदेला भावुक होकर फ़फ़क पड़े l उन्होंने कहा यह लड़ाई मेरी नहीं 5 करोड़ बुंदेलखंडियों क़ी है l आखिर कब बुंदेलखंडी इस बात को समझेंगे l
बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा क़ी गांव -गांव पांव -पांव यात्रा के दूसरे दिन शांती देवी इंटर कॉलेज में उन्होंने यह विचार व्यक्त किए l कहा कि
आजादी के पहले बुंदेलखंड था, मुगलों के समय बुंदेलखंड था और अंग्रेजो के समय बुंदेलखंड था l आजादी के बाद 12 मार्च 1948 को बुंदेलखंड राज्य का गठन किया गया और कामता प्रसाद सक्सेना पहले मुख्यमंत्री बने l
लेकिन 1 नंबर 1956 को बुंदेलखंड राज्य का अस्तित्व मिट गया और यह दो भागों उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बंट गया l अब हमें स्वराज्य चाहिए बुंदेलखंड राज्य चाहिए
उठो जागो और बुंदेलखंड राज्य बनाओ l परसइया नहीं रसोईयाँ बनो l शोसल मीडिया को हथियार बनाकर अपने हक क़ी मांग तेज करो l यहां कॉलेज के प्रबंधक सुनील पटेल नें यात्रा का स्वागत किया l शान्तीदेवी इंटर कॉलेज के बाद नाँदी के हनुमत इंटर कॉलेज में गोष्ठी करके राजा बुंदेला नें बुंदेलखंड क़ी लड़ाई में युवाओं से विचार क्रांति करने क़ी अपील क़ी l प्रधानाचार्य चन्द्रमाणि त्रिपाठी समेंत शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे l
अरछा बरेठी गांव में समाजसेवी शंकर यादव नें गोष्ठी का आयोजन किया l यहां वक्ताओं नें विस्तार से पृथक बुंदेलखंड राज्य क्यों चाहिए इसपर विस्तार से प्रकाश डाला l संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बुंदेला नें कहा कि अधिकार मांगना सीखो l कभी बुंदेलखंड को सोन चिरैया कहा जाता था लेकिन आज बुंदेलखंड उपेक्षित और बदहाल है l जितना राजस्व हम देते हैं उसके बदले केवल हमें मुठ्ठीभर धन विकास के लिए मिलता है l अरछा बरेठी में
समाजसेवी डा. प्रभाकर सिंह जगपालक सिंह यादव लवकुश यादव अजय सिंह हिमांशु राजपूत आदित्य वर्मा शारदा प्रसाद वर्मा संतोष कुशवाहा गोविंद कुमार सेन छेदीलाल श्रीवास पूर्व प्रधान सुमेर सिंह उमेश कुशवाहा ने वरिष्ठ पत्रकार शंकर यादव के साथ यात्रा का स्वागत किया l
यात्रा में संयोजक पूर्व विधायक दिनेश प्रसाद मिश्र, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह,जयराम सिंह बछेउरा बांदा , प्रताप सिंह बुंदेला ललितपुर, राजन धमेरिया दिल्ली, डा. आश्रय सिंह जालौन, पुष्पेंद्र चौहान जालौन, कालूराम प्रजापति कालपी, दीपक तिवारी और भगवत पस्तोर झाँसी, अनमोल ललितपुर, पुष्पराज सीनू, अजय खंगार, आरबी सिंह भदौरिया बांदा आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे l

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com