रात्रि प्रहरी संघ के फलका प्रखंड अध्यक्ष बने राजेश
रात्रि प्रहरी संघ के फलका प्रखंड अध्यक्ष बने राजेश

*रात्रि प्रहरी संघ के फलका प्रखंड अध्यक्ष बने राजेश*
फलका प्रखंड
रविवार को बिहार विद्यालय रात्रि प्रहरी संघ के फलका प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर फलका उत्क्रमित उच्च विद्यालय भरसिया में एक बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता बरारी प्रखंड अध्यक्ष भोला कुमार मंडल ने की जबकि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण सिंह(कोढ़ा) और साहिल कुमार सिंह(बरारी) मौजूद थे बैठक में सब सर्वप्रथम प्रखंड स्तरीय संघ के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड क्षेत्र के सभी रात्रि प्रहरी ने रात्रि प्रहरी संघ के फलका प्रखंड अध्यक्ष के पद पर राजेश कुमार मंडल तथा सचिव के पद पर मोहम्मद आशिक राजा का चयन किया मौके पर नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने कहा कि रात्रि प्रहरी संघ के द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई है हम उस पर हमेशा खड़े रहेंगे और हम रात्रि प्रहरी संघ के सभी सदस्यों के हर सुख दुख में साथ रहेंगे तथा रात्रि प्रहरी को उचित मानदेय मिले इसको लेकर हम लोग सरकार व विभाग से लड़ाई भी लड़ेंगे और प्रखंड कोषाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद तथा प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद मुख्तार आलम और प्रखंड मीडिया प्रभारी मोहम्मद सज्जाद को बनाया गया मौके पर रात्रि प्रहरी राजेश कुमार मंडल मोहम्मद आशिक राजा मोहम्मद इरशाद मोहम्मद मुख्तार आलम मोहम्मद सज्जाद भोला कुमार मंडल अरुण सिंह साहिल कुमार सिंह आदि मौजूद थे
Subscribe to my channel

