Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड सतबहिनी झरना तीर्थ में प्रखंंड स्तरीय नवनिर्वाचित मुखिया संघ का किया गया गठन,अमित दुबे निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

सतबहिनी झरना तीर्थ में प्रखंंड स्तरीय नवनिर्वाचित मुखिया संघ का किया गया गठन,अमित दुबे निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से Dayanand यादव की रिपोर्ट

कांडी प्रखंड के सभी 16 पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया का प्रखंड स्तरीय संघ का गठन रविवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में आयोजित की गई।
जहां पतीला पंचायत के युवा मुखिया अमित कुमार दुबे को निर्विरोध मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।
राणाडीह पंचायत मुखिया ललित बैठा की अध्यक्षता में संपन्न उक्त कार्यक्रम में मुखिया पद के लिए तीन लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की। किंतु जल्द ही आपसी सहमति से अमित कुमार दुबे को अध्यक्ष के साथ-साथ गड़ाखुर्द पंचायत मुखिया आरती सिंह को उपाध्यक्ष, बलियारी पंचायत मुखिया चंदा देवी को सचिव,शिवपुर पंचायत मुखिया सोनी देवी को उप सचिव,सरकोनी पंचायत मुखिया सुबोध कुमार बर्मा को कोषाध्यक्ष, कांडी पंचायत मुखिया बिजय राम को कार्यालय सचिव,पतरिया पंचायत मुखिया पुष्पा देवी को संगठन सचिव व मझिगांवा पंचायत मुखिया रीता देवी को निर्विरोध मीडिया प्रभारी चुना गया।जबकि खुटहेरिया पंचायत मुखिया अनिता देवी,राणाडीह मुखिया ललित बैठा,घटहुआँ कला मुखिया कौशल्या देवी,चटनियां मुखिया पूजा देवी,डुमरसोता मुखिया राजेश्वर विश्वकर्मा, लमारी कला मुखिया शशि कुमारी ,हरिहरपुर मुखिया अनुज कुमार सिंह व खरौंधा पंचायत मुखिया परीखा पासवान को सदस्य मनोनीत किया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com