62 वर्षीय बुजुर्ग की गड्ढे के पानी में डूबने से हुई मौत।भैंस का चारा लाने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा।परिवार में मचा कोहराम।
62 वर्षीय बुजुर्ग की गड्ढे के पानी में डूबने से हुई मौत।भैंस का चारा लाने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा।परिवार में मचा कोहराम।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* 62 वर्षीय बुजुर्ग की गड्ढे के पानी में डूबने से हुई मौत।भैंस का चारा लाने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा।परिवार में मचा कोहराम।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से खबर आ रही है जहां आज मंगलवार 22 अगस्त को मवेशी का चारा लाने गए बुजुर्ग का पैर फिसलने के दौरान गड्ढे के पानी में डूबने से मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना सहरसा जिले के बलवा ओपी क्षेत्र अंतर्गत अंधरी वार्ड नं 15 की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग का नाम गणेश्वर मुखिया है जो जिले के बलवा ओपी क्षेत्र अंतर्गत अंधरी वार्ड नं 15 का रहने वाला बताया जा रहा है।मृतक गणेश्वर मुखिया अपने मवेशी का चारा लाने गया था,और गड्ढा में ज्यादा पानी था।उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और गहड़े पानी में चले गया जिससे उनकी मौत पानी में डूबने से हो गयी है।
वहीं परिजन की माने तो मवेशी का घास लाने गया था बहियार।बगल में गड्ढा था और उसी दौरान उनका पैर फिंसल गया।और डूबने से मौत हो गयी।जबतक हमलोग उक्त स्थल पर पहंचे तबतक उनकी मौत हो गयी।अभी पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल आये है।
वहीं बलवा ओपी प्रभारी मोहम्मद मजूबुद्दीन की माने तो घटना की सूचना मिली थी।उसी सूचना के आधार पर तत्क्षण पुलिस को भेजा गया।पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सहरसा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Subscribe to my channel


