Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

पाकुड़ ।शनिवार को कार्यकारी जिलाध्यक्ष एजाजुल हक एवं जिला सचिव मानिक मंडल के नेतृत्व में झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यव्यापी आंदोलन “वादा पूरा करें सरकार ” तहद के उपायुक्त पाकुड़ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा । उपायुक्त महोदय नही रहने के कारण ज्ञापन कार्यालय को सौंपा गया।
जिसमें झारखंड के 62000 पारा शिक्षकों के समस्याओं के निदान हेतु गुहार लगाई गई । मुख्य रूप से कार्य अनुभव के आधार पर सभी 62000 पारा शिक्षकों को स्थाईकरण और वेतनमान इनकी मुख्य मांगे है।
मौके पर शिक्षक उपस्थित एब्राहिम आलम , मो सेताबुद्वीन ,मो केताबुल शेख, , विभा देवी, आनेसुर रहमान सफियान शेख,आजाहारल हक,नासिम आकतार, सरफराज आलम, इकबाल शेख, ब्रोजमोहन ठाकुर, पूनव मिश्रा, और सेकडो पारा शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com