फिरोजाबाद रुधऊ मुस्तकिल का विधिवत निरीक्षण किया
रुधऊ मुस्तकिल का विधिवत निरीक्षण किया

टूंडला फिरोजाबाद

आज उप जिलाधिकारी टूंडला पारसनाथ मौर्य तहसीलदार टूंडला डॉक्टर संतराज सिंह एडीओ पंचायत टूंडला राम शंकर क्षेत्रीय लेखपाल प्रेम दत्त पाठक लेखपाल अजीत कुमार लेखपाल नरेंद्र कुमार व ग्राम प्रधान के साथ ग्राम पंचायत/ रुधऊ मुस्तकिल का विधिवत निरीक्षण किया।
उप जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम गांव में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया गौशाला में वर्तमान में कुल 37 गोवंश विद्यमान है। गौशाला में छाया भूसा चारा पानी की व्यवस्था ठीक मिली।
तत्पश्चात राजस्वग्राम रुधऊ मुस्तकिल में बीहड़ तथा बंजर जमीन पर 11,000 पौधे लगाए जाने हैं के लिए जमीन चिन्हित कराई। एडीओ पंचायत ग्राम प्रधान व लेखपाल को ससमय गड्ढा खुदान आदि के लिए निर्देशित किया । लगभग ढाई सौ बीघे जमीन पर जहां जमुना जी का पानी भर जाता है जो कि बंजर के नाम से अभिलेखों में दर्ज है लोगों द्वारा अवैध रूप से एक फसल बो ली जाती है अतः उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार टूंडला को निर्देशित किया की गांव के गरीब परिवार का सर्वे करवाने हेतु निर्देशित किया। फिर ग्राम प्रधान व लेखपाल को भूमि प्रबंधन समिति के माध्यम से गरीब पात्र व्यक्तियों को पट्टा कराने हेतु आदेशित किया और लेखपाल ग्राम प्रधान को चेतावनी भी दी की अवैध कब्जा किसी भी दशा में अब न होने पाए। उसी जमीन में वृक्षारोपण तथा कृषि पट्टे हूं नियमानुसार होने हैं।
रूधऊ मुस्तकील मेंतालाब गाटा संख्या 209रकबा लगभग 6बीघा का सुंदरीकरण किया जाना है का भी मुआयना किया तथा क्षेत्रीय लेखपाल ग्राम प्रधान एडीओ पंचायत को निर्देशित किया।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel


