हरदोई : *अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस: बुजुर्गों की सेवा ही सच्ची मानवता: नेहा सिंह*

.
#हरदोई। आज अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर सुरसा ब्लाक के राज्यस्तरीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय म्योनी में बुजुर्गों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेहा सिंह न्यूज एंकर दूरदर्शन लखनऊ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गौतम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फूलकुमारी, जगदेई, पार्वती, रामवती, कमला देवी, रामा, रेखा देवी, महदेई, रामचरन, रामकुमार, छंगा, लवकुश, रामसेवक, सुंदर लाल, सुबेदार, श्रीराम, लज्जाराम सहित 30 बुजुर्ग माताओं व अभिभावकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्रजेश वर्मा ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गौतम हमेशा ही समाज की सेवा में तत्पर रहते हैं। इनके द्वारा हमेशा समाज में सराहनीय योगदान किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश, पूर्व अध्यक्ष रामरतन यादव,भूत पूर्व अध्यक्ष होरीलाल, राम कुमारी, अरविंद कुमार, तथा शिक्षक परिवार के श्रीनाथ दीक्षित, विजय कुमार, राजेश कुमार, श्रुति दीक्षित, सहित तमाम अभिभावक उपस्थित रहे।
*-आवाज इण्डिया लाइव अनूप कटियार*

Subscribe to my channel


