तीन दिनों से लापता युवक का नहर में मिला शव
तीन दिनों से लापता युवक का नहर में मिला शव

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
स्लग:-तीन दिनों से लापता युवक का नहर में मिला शव।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत थाना क्षेत्र के मिरजवा पंचायत के मिरजवा वार्ड नं0-11- से तीन दिनों से लापता युवक का नहर से पुलिस को शव मिलने की है।
इस वक्त की एक बड़ी खबर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड नम्बर-25-डपरखा कलोनी चौक स्थित मुरलीगंज शाखा बड़ी नहर से पुलिस को एक युवक का शव बरामद किया है।
शव की पहचान थाना क्षेत्र के मिरजवा वार्ड नम्बर -11-निवासी प्रिंस कुमार उम्र करीब-21-वर्ष पिता श्री सुभाष यादव,के रूप में हुई है।
दरअसल ग्रामीणों ने नहर में बहते हुए एक युवक का शव देखा।
जिसकी जानकारी त्रिवेणीगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नहर से बाहर निकाला।
नहर में शव मिलने की खबर जंगल मे लगे आग की तरह इलाके में फैल गई।
सैकड़ों लोग इसकी पहचान करने इसे देखने जुटने लगे।
इसी दरम्यान मिरजवा निवासी बिजेंद्र यादव,भी इसे देखने पहुंचे तो शव की पहचान अपने चचेरे भाई मिरजवा वार्ड नम्बर- 11- निवासी सुभाष यादव के पुत्र-21-वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में की गई।
युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में है जिसकी शिनाख्त करने में काफी कठिनाई भी लोगों को हो रही थी।
मामले को लेकर मृतक के परिजनों का कहना है कि यह बीते मंगलवार यानी -18 -जुलाई 2023 की सुबह करीब-03- बजे यह अपने घर से निकला था। और अब तक लापता था।परिजन इस संबंध में गांव के ही पांच लोगो पर अपहरण करने के आरोप में मामला दर्ज भी करा चुके हैं।
मामले को लेकर त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष श्री कृष्णबली सिंह ने बताया कि एक युवक का शव मुरलीगंज एमबीसी नहर में मिला है।
जिसका पहचान हमलोग करा रहे हैं।
पूर्व में एक युवक के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था।
इस संदर्भ में भी हमलोग पहचान करवा रहे हैं की शव किसका है परिजनों के बयान के अनुकूल हमलोग सत्यापन कर रहे हैं।
जांच चल रही है।
हालांकि पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर सुपौल सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का था।
आखिर किसी व्यक्ति को मारने का अधिकार किसने दिया।
कानून को हाथ में लेकर किसी को जान से मार देना कहां का न्याय है।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू की सरकार में क्या अपराधियों को सजा मिल पाती है या फिर अपराधी ऐसे खुलेआम घूमते रहते हैं।

Subscribe to my channel



