Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

जिले मे 19 से 26 दिसंबर तक सप्लाई प्रभावित 11 से शाम 4बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी ठप्प तार की होने जा रही है मरम्मत

जिले मे 19 से 26 दिसंबर तक सप्लाई प्रभावित 11 से शाम 4बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी ठप्प तार की होने जा रही है मरम्मत

Spread the love

पंडित श्याम शर्मा आफिस हेड प्रभारी

चंदौली:जिले के पीडीडीयू नगर के साहूपुरी स्थित 220 केवी उपकेंद्र पर स्थित 33 केवी तार पर 19 से 26 दिसंबर तक मरम्मत कार्य कराया जाना है। प्रस्तावित कार्य दोपहर के 11 से तीन बजे तक कराया जाएगा। इसके लिए कई इलाकों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।इस संबंध में एसडीओ पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि 33 केवी भुपौली फीडर, 33 केवी अलीनगर फीडर, 33 केवी साहूपुरी फीडर, 33 केवी मीनार फीडर, 33 केवी खजूरगांव फीडर, 33 केवी साहू केमिकल फीडर, 33 केवी एलबीएस फीडर और 33 केवी कुंडाकला फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।वहीं सोमवार को खजूरगांव उपकेंद्र के दो फीडर कमलापुर व एकौनी में दिन के 11 बजे से शाम के चार बजे शाम तक कार्य करने के लिए आपूर्ति बंद रहेगी। इसके बाद इसे चालू कर दिया जाएगा।जानकारी देते हुए एसडीओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि फीडर से संबंधित गांव कमलापुर, एकौनी, ढहिया, भीटी, मन्नापुर, फतेहपुर, सिंहीताली, जीवाधीपुर, कटरिया व परोरवा की आपूर्ति बंद रहेगी।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com